लाइफस्टाइल न्यूज़ डेस्क,एथिनिक वियर में कुर्ता सबसे ज्यादा कंफर्टेबल होता है। लेकिन अगर आप इसे खुद से सिलवाती हैं तो ये स्टाइलिश भी बन सकता है। बैकलेस, डोरी वाले नेकलाइन काफी कॉमन है लेकिन आप चाहें तो फैंसी स्लीव डिजाइन की मदद से भी सिंपल कुर्ते को स्टाइलिश बना सकती हैं। देख लें ये फैंसी और ट्रेंडी स्लीव डिजाइन।
लूज फिटेड थ्री फोर्थ स्लीव
प्लेन फैब्रिक के कुर्ते को अगर स्टाइलिश बनाना है तो धागों की कढ़ाई के साथ थ्री फोर्थ लेंथ की लूज फिटेड स्लीव बनवाएं। ये बोहो लुक काफी यूनिक दिखता है।
शियर फैब्रिक की स्लीव
कुर्ते में शियर फैब्रिक की स्लीव बनवाएं। ये सिंपल कुर्ते को भी स्टाइलिश लुक देगी।
बनवाएं कट डिजाइन
सिंपल प्रिंटेड कुर्ते को अगर स्टाइलिश और ट्रेंडी लुक देना चाहती हैं तो सूट की स्लीव में ऐसे कट वाली डिजाइन को बुटीक से बनवा सकती हैं।
बेल स्लीव डिजाइन
कुर्ते में थ्री फोर्थ लेंथ के साथ बेल स्लीव डिजाइन बनवाएं। हैवी एंब्रायडरी वाले कुर्ते ये स्लीव काफी ब्यूटीफुल दिखती है।
बनवाएं एस्मेट्रिक स्लीव डिजाइन
फुल स्लीव के साथ एस्मेट्रिक पैटर्न और कपड़ों से बने बटन सिंपल कुर्ते को भी फैशनेबल बना देंगे। तो अपने टेलर को बोलकर इस तरह की स्लीव डिजाइन बनवा सकती हैं।
बिशप स्टाइल स्लीव डिजाइन
कुर्ते पर बिशप स्लीव के पैटर्न में इस तरह की डिजाइन बनवाएं। ये बहुत ज्यादा पफ लिए नहीं होती और आपके रेगुलर कुर्ते को ट्रेंडी लुक दे सकती है।