Home खेल यूथ टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड के धुरंधरों का टीम इंडिया ने...

यूथ टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड के धुरंधरों का टीम इंडिया ने निकाला तेल, फिर इस भारतीय ने ही बचाई अंग्रेजों की इज्जत

1
0

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा यूथ टेस्ट मैच आज यानी 20 जुलाई से शुरू हो गया है। भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऐसे में इंग्लैंड ने पूरे दिन बल्लेबाजी की। हालाँकि, भारतीय गेंदबाजों ने भी शानदार गेंदबाजी की और आदित्य रावत ने पारी की पहली ही गेंद पर बीजे डॉकिन्स का विकेट ले लिया। आइए आपको बताते हैं कि पहले दिन क्या हुआ।

आदित्य रावत-नमन पुष्पक और अंबरीश ने बिखेरा जलवा

भारतीय गेंदबाजों आदित्य रावत और नमन पुष्पक ने शानदार गेंदबाजी की। दोनों ने 2-2 विकेट लिए। रावत ने पहली ही गेंद से अपना जादू बिखेरना शुरू कर दिया। डॉकिन्स के अलावा, आदित्य ने एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी फ्लिंटॉफ को भी आउट किया। नमन पुष्पक ने कप्तान थॉमस रू और राल्फी अल्बर्ट के विकेट लिए। आरएस अंबरीश ने भी 2 विकेट लिए। उन्होंने आर्यन सावंत और बेन मेस को आउट किया।

भारतीय टीम ने शुरुआत में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 80 रन पर इंग्लैंड के 5 विकेट चटका दिए। लेकिन, इसके बाद एकांश सिंह और थॉमस रेव के बीच 90 रनों की साझेदारी हुई।

यूथ टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड के धुरंधरों का टीम इंडिया ने निकाला तेल, फिर इस भारतीय ने ही बचाई अंग्रेजों की इज्जत

इतने रन बनाने के बाद एकांश सिंह नाबाद रहे।

भारतीय मूल के एकांश सिंह ने शानदार बल्लेबाजी की और पहले दिन भारतीय गेंदबाजों के सामने नाबाद रहे। उन्होंने 98 गेंदों का सामना करते हुए 66 रन बनाए। सिंह ने अपनी पारी में 7 चौके और 1 छक्का भी लगाया। पहला दिन समाप्त होने के बाद वह 66 रन बनाकर खेल रहे हैं। इसके अलावा इंग्लैंड के जेम्स मिंटो भी नाबाद हैं। वह 36 गेंदों में 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने अपनी पारी में अब तक 2 चौके लगाए हैं।

पहला दिन समाप्त होने के बाद इंग्लैंड का स्कोर 7 विकेट पर 229 रन है। भारत की ओर से हनील पटेल ने सलामी बल्लेबाज एडम थॉमस को शून्य पर आउट किया। वैभव सूर्यवंशी ने भी गेंदबाजी की, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here