Home खेल ये कोई मतलब नहीं होता, टीम को किया बर्बाद…’ एमएस धोनी के...

ये कोई मतलब नहीं होता, टीम को किया बर्बाद…’ एमएस धोनी के खिलाफ दिग्गज खिलाड़ी के पिता ने उगला जहर

6
0

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी भले ही किसी भी तरह की चर्चा से दूर रहते हों, लेकिन उनके बारे में कुछ ऐसी बातें होती रहती हैं जिनकी वजह से उनका नाम सुर्खियों में आ जाता है। पिछले कुछ समय से उनके चर्चा में रहने की वजह पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान का एक वायरल वीडियो है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि हुक्का नहीं बनाने की वजह से उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। इरफान के इस बयान को धोनी पर निशाना माना जा रहा है। इस बयान के बाद से ही विवाद छिड़ा हुआ है और अब इसी विवाद के बीच एक और दिग्गज खिलाड़ी ने धोनी पर हमला बोला है और उन पर टीम इंडिया को बर्बाद करने का आरोप लगाया है। ये आरोप युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने लगाए हैं।

इरफान के वीडियो पर योगराज ने क्या कहा?

भारतीय टीम के पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह के पिता और पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज योगराज सिंह अक्सर धोनी के बारे में भला-बुरा कहते रहे हैं। पिछले कई सालों से वह धोनी पर निशाना साधते रहे हैं और उन पर युवराज सिंह का करियर बर्बाद करने का आरोप लगाते रहे हैं। अब एक बार फिर वह पूर्व भारतीय कप्तान के खिलाफ अपने विवादित बयान की वजह से सुर्खियों में हैं। उन्होंने धोनी पर टीम इंडिया को बर्बाद करने का आरोप लगाया, वो भी 2011 विश्व कप में टीम इंडिया की जीत के बाद।

इरफ़ान पठान का धोनी वाला वीडियो वायरल होने के बाद, योगराज ने एक इंटरव्यू में इस मुद्दे पर अपनी राय रखी और फिर पूर्व कप्तान पर कई आरोप लगाए। इनसाइड स्पोर्ट्स को दिए एक इंटरव्यू में योगराज ने कहा, “मैं साफ़ कर दूँ कि मुझे चापलूसी करने की आदत नहीं है। मैं 11 साल मफ़तलाल में खेला, लेकिन कभी किसी की बुराई नहीं की।” उन्होंने आगे कहा, “आपने गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह जैसे खिलाड़ियों को यह कहते सुना होगा कि मुझे दूध से मक्खी की तरह निकाल दिया गया।”

धोनी ने टीम को बर्बाद कर दिया – योगराज
योगराज ने आरोप लगाया कि धोनी उन्हें जवाब नहीं देना चाहते। उन्होंने कहा, “उनसे (धोनी से) पूछिए कि उन्होंने ऐसा क्यों किया, लेकिन वह जवाब नहीं देना चाहते। जो जवाब नहीं देता, उसके दिल में चोर है। मैं कपिल देव की बात कर रहा हूँ, मैं बिशन सिंह बेदी की बात कर रहा हूँ और मैं धोनी की बात कर रहा हूँ। उन्होंने लोगों के साथ बहुत बुरा व्यवहार किया। 2011 के बाद हमारे कप्तान ने क्रिकेटरों और टीम को बर्बाद कर दिया।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here