अनुष्का शर्मा और विराट कोहली। क्रिकेट-सिनेमा की ये जोड़ी काफी हिट है। एक क्रिकेट की दुनिया का ‘बादशाह’ है, तो दूसरे ने बड़े पर्दे पर राज किया है। विराट और अनुष्का को फैन्स पावर कपल के तौर पर देखते हैं। दोनों के दिल में एक-दूसरे के लिए काफी प्यार है और दोनों अक्सर फैन्स को कपल गोल्स देते रहते हैं।
कई मौकों पर अनुष्का और विराट ने एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार किया है। लेकिन एक बार विराट अनुष्का के लिए नहीं, बल्कि एक लड़की के लिए घुटने पर बैठ गए थे। इतना ही नहीं, उन्होंने उस लड़की के लिए बॉलीवुड का पॉपुलर गाना ‘तुझमें रब दिखता है’ भी गाया। इसके अलावा वो लड़की विराट का हाथ थामे डांस भी करती नजर आई। अब विराट कोहली का वो पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। विराट जब कपिल शर्मा के शो ‘कॉमेडी नाइट्स’ में गए थे, तो उन्होंने अपनी एक फैन के लिए गाना गाया था। करीब एक दशक पहले विराट ने द कपिल शर्मा शो में हिस्सा लिया था। तभी एक फैन ने उनसे कहा, “मैंने कहीं पढ़ा है कि आपने घुटनों पर बैठकर किसी खास शख्स के लिए ‘तुझमें रब दिखता है’ गाना गाया।” तब लड़की ने कहा कि वह सचिन तेंदुलकर थे। इस पर विराट ने कहा कि यह सच है। तब लड़की ने विराट से अनुरोध किया कि क्या आप मेरे लिए भी वह गाना गाएंगे? इसके बाद विराट ने भी अपनी फैन के लिए गाना गाया।
कोहली लड़की के लिए घुटनों पर बैठ गए
जिस लड़की ने विराट से अपने लिए गाने का अनुरोध किया था, वह पीछे से क्रिकेटर के पास आई। इसके बाद कोहली ने महिला फैन से हाथ मिलाया। और फिर उन्होंने उसके लिए ‘तुझमें रब दिखता है’ गाना गाया। इस दौरान विराट अपनी फैन का हाथ पकड़कर डांस करते रहे। आखिर में विराट भी लड़की के सामने घुटनों पर बैठ गए। फिर गाना खत्म करने के बाद उन्होंने फैन को गले लगा लिया। विराट ने इसके बाद कपिल शर्मा को बताया कि 2011 वर्ल्ड कप जीतने के बाद उन्होंने हरभजन सिंह और युवराज सिंह के साथ घुटनों पर बैठकर सचिन तेंदुलकर के लिए यह गाना गाया था। विराट का यह पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।