रक्षाबंधन इस बार 9 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा। यह त्यौहार भाई-बहन के प्यार और बंधन का प्रतीक है। हर बहन इस खास दिन का बेसब्री से इंतज़ार करती है जब वह अपने भाई के लिए राखी खरीदती है और खूबसूरत कपड़े पहनती है। छोटी बच्चियाँ भी इस दिन को लेकर काफी उत्साहित रहती हैं और अपनी पसंद के प्यारे कपड़े पहनना चाहती हैं। अगर आप भी रक्षाबंधन पर अपनी प्यारी बेटी के लिए कुछ खास और ट्रेंडी आउटफिट्स ढूंढ रही हैं, तो आइए जानते हैं कुछ ट्रेंडिंग कलर के ड्रेसेस के बारे में जिन्हें आप अपना सकती हैं। साथ ही, आपकी बेटी को भी ये बेहद पसंद आएंगे।
पीच रंग का शरारा
आप चाहें तो अपनी बेटी के लिए मिरर वर्क वाला पीच रंग का शरारा ले सकती हैं। ये बहुत खूबसूरत लगते हैं। अगर पीच जैसे हल्के रंग बच्चे पर बहुत प्यारे लगते हैं, तो आप इस तरह का प्यारा डिज़ाइन चुन सकती हैं।
नारंगी रंग का शरारा
आप चाहें तो नारंगी रंग का शरारा ले सकती हैं। यह काफी खूबसूरत लगता है। इसके साथ ही आप अपनी बेटी पर खूबसूरत मैचिंग एक्सेसरीज़ भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
गुलाबी रंग का शरारा
गुलाबी रंग लड़कियों का सबसे पसंदीदा रंग माना जाता है। लड़कियों को हर चीज़ गुलाबी रंग की पसंद होती है। आप चाहें तो अपनी बेटी के लिए गोटा पट्टी वर्क वाला गुलाबी रंग का शरारा ले सकती हैं। इसके साथ ही, आप चाहें तो अपनी बेटी और बेटे को भी इसी रंग के कपड़े पहना सकती हैं।
नीले रंग का शरारा
नीले रंग का शरारा बहुत खूबसूरत लगता है। यह रंग खासतौर पर लड़कियों पर जंचता है। आप चाहें तो फूलों के पैटर्न वाला कोई भी शरारा डिज़ाइन ले सकती हैं, जो बहुत प्यारा लगता है।
लाल रंग का शरारा
आप चाहें तो लाल रंग का शरारा भी चुन सकती हैं। यह देखने में बहुत आकर्षक लगता है और लड़कियों पर भी खूब जंचता है।