गर्मी में खूब पसीना आता है। वहीं अगर आप दिन भर घर से बाहर रहते हैं तो पसीना आना लाज़मी है। वातावरण में नमी बढ़ने से पसीना आना आम बात है। ऐसे में हम परेशान तो होते ही हैं, लेकिन इसका असर सबसे ज़्यादा कपड़ों पर दिखता है। खासकर पुरुषों के कॉलर सबसे ज़्यादा गंदे होते हैं। ऐसे में महिलाएं पसीने से तर गंदे कॉलर को साफ़ करते-करते थक जाती हैं, लेकिन जिद्दी दाग कई बार जाने का नाम ही नहीं लेते। अगर आपके पति की शर्ट के कॉलर पर भीषण गर्मी में पसीने के दाग लग गए हैं और आप उन्हें हटाने के लिए तमाम तरह के उपाय कर चुकी हैं, तो आज हम आपको एक घरेलू और आसान उपाय बताने जा रहे हैं। ऐसे में आप इसकी मदद से सिर्फ़ 10 रुपये में कॉलर पर लगे जिद्दी पसीने के दाग साफ़ कर सकती हैं। इसके लिए आपको कॉलर को ज़्यादा रगड़ने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही, आपका कपड़ा भी सुरक्षित रहेगा।
कॉलर पर लगे पसीने के दाग कैसे हटाएं?
आप नीचे बताई गई चीज़ों की मदद से शर्ट के कॉलर से जिद्दी दागों से छुटकारा पा सकती हैं। आइए जानें आपको यह कैसे करना है।
आवश्यक सामग्री
- टूथपेस्ट
- आमचूर पाउडर
- गर्म पानी
- नमक
शर्ट का कॉलर कैसे साफ़ करें
- सबसे पहले आपको शर्ट के कॉलर पर गर्म पानी डालना होगा।
- इसके बाद आपको उस पर टूथपेस्ट लगाना होगा।
- फिर उसे हल्के हाथों से रगड़ें।
- अब आपको उस पर एक चम्मच अमचूर पाउडर डालना होगा।
- इसके साथ ही आधा चम्मच सफेद नमक भी मिलाएँ।
- इन सभी चीज़ों को हाथों से रगड़ें और लगभग 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
- इसके बाद आपको ब्रश से रगड़ना होगा और हल्के हाथों से थोड़ा गर्म पानी लगाना होगा।
- अब शर्ट को साफ पानी में डालकर धो लें।
- आप देखेंगे कि शर्ट के कॉलर पर लगे पसीने के दाग पूरी तरह से हट गए होंगे।