बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव ने बुधवार को अपने फैंस को खुशखबरी दी है। राजकुमार राव के घर जल्द ही नन्हे मेहमान की किलकारियां गूंजने वाली हैं। बॉलीवुड एक्टर ने खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके यह जानकारी दी है। राजकुमार राव और पत्रलेखा जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। एक्टर ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके यह जानकारी दी है। राजकुमार ने लिखा, ‘बेबी ऑन द वे।’ राजकुमार राव के इस पोस्ट को बॉलीवुड सितारों के साथ-साथ फैंस से भी खूब बधाइयां मिली हैं। फैंस ने भी एक्टर को उनकी जिंदगी के एक नए और सुखद मोड़ के लिए बधाई दी है। पंचायत एक्ट्रेस सुनीता राजभर ने कमेंट में राजकुमार को बधाई दी है। इसके साथ ही बॉलीवुड स्टार पुलकित सम्राट ने भी माता-पिता बनने की इस खबर पर अपने दोस्तों को बधाई कमेंट भेजी है। इसके साथ ही बॉलीवुड एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर ने भी राजकुमार की पोस्ट पर कमेंट में प्यार बरसाया है।
View this post on Instagram
11 साल तक चला प्यार, फिर कर ली शादी
राजकुमार राव और पत्रलेखा दोनों ने 15 नवंबर 2021 को शादी कर ली। लेकिन शादी से पहले दोनों करीब 11 साल तक रिलेशनशिप में रहे। दोनों ने सिनेमा की दुनिया में साथ संघर्ष किया और साथ में शोहरत हासिल की। अब यह पावरस्टार जोड़ी फिल्मों में अपना जलवा दिखाती रहती है। दोनों फिल्मी दुनिया के स्टार बन चुके हैं और हाल ही में फिल्म फुले में भी साथ नजर आए थे। इसके साथ ही, राजकुमार राव हिंदी सिनेमा के सुपरहिट हीरो हैं और पिछले साल बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म देने में सफल रहे। अब राजकुमार राव जल्द ही पिता भी बनने वाले हैं।
राजकुमार राव फिल्म मलिक की रिलीज की तैयारी में
बता दें कि राजकुमार राव इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म मलिक की रिलीज की तैयारी में जुटे हैं। इस फिल्म में राजकुमार राव दमदार एक्शन दिखाते नजर आएंगे। यह फिल्म 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म के ट्रेलर में भी दमदार एक्शन देखने को मिल रहा है। अब मलिक की रिलीज के बीच राजकुमार राव ने अपने फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की है।