लोगों के पास अनेक दस्तावेज होना बहुत जरूरी है। इन दस्तावेजों की हर दिन कहीं न कहीं किसी न किसी काम के लिए जरूरत पड़ती है। इनमें कई अलग-अलग प्रकार के दस्तावेज़ शामिल हैं। जिसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस और राशन कार्ड जैसे दस्तावेज शामिल हैं। इन सभी दस्तावेजों की आवश्यकता अलग-अलग समय पर पड़ती है।
इनमें से राशन कार्ड भी एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इससे न केवल राशन मिलने में मदद मिलती है। बल्कि इससे कई अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने में भी मदद मिलती है। राशन कार्ड में परिवार के मुखिया सहित कई लोगों के नाम होते हैं। यदि परिवार में कोई भी सदस्य नहीं रहता हो। तो फिर हम उसका नाम कैसे हटा सकते हैं? आइये आपको बताते हैं क्या है वो तरीका।
राशन कार्ड से परिवार के सदस्य का नाम कैसे हटाएं
आजकल सरकार ने सभी कामों के लिए ऑनलाइन व्यवस्था कर दी है। अगर किसी का नाम राशन कार्ड से हटाना है। इसके लिए भी सरकार ने ऑनलाइन विकल्प दिया है। इसके लिए आपको अपने राज्य के खाद्य आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपको अपने राशन कार्ड के विवरण के साथ लॉगिन करना होगा। इसके बाद आपको राशन कार्ड बदलने का विकल्प चुनना होगा।
यह भी पढ़ें: इतना महीना कमाने वाले लोग कर सकते हैं पीएम आवास योजना के लिए आवेदन, ये हैं नियम
फिर इसके बाद आपको उस व्यक्ति का नाम चुनना होगा जिसका नाम आप हटाना चाहते हैं और उसे राशन कार्ड से हटाने के लिए प्रक्रिया का पालन करना होगा। इसके लिए आपसे कोई सबूत मांगा जा सकता है या फिर स्पष्टीकरण मांगा जा सकता है। अनुरोध प्रस्तुत करने के बाद उस व्यक्ति का नाम राशन कार्ड से हटा दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: क्या पुलिस होटलों से प्रेमी जोड़ों को गिरफ्तार कर सकती है? जानें कानून क्या कहता है
इस तरह आप विभाग में जाकर इसे हटवा सकते हैं।
यदि आप राशन कार्ड में किसी सदस्य का नाम हटाने की प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी नहीं कर पा रहे हैं। फिर आप अपने नजदीकी खाद्य विभाग कार्यालय में जाकर भी यह काम करवा सकते हैं। इसके लिए आपको उस सदस्य का मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रति उपलब्ध करानी होगी जिसका नाम आप हटाना चाहते हैं। या इस बात का प्रमाण कि वह व्यक्ति परिवार के साथ नहीं रहता है। वैध दस्तावेज जमा करने और फॉर्म भरने के बाद उस व्यक्ति का नाम राशन कार्ड से हटा दिया जाएगा।