सबसे विवादित शो ‘हाउस अरेस्ट’ में ऐसी-ऐसी बातें दिखाई गईं कि आखिरकार शो को बंद कर दिया गया। अब इस शो में नज़र आ चुकीं अभिनेत्री नेहल वडोलिया ने शो को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएँगे।
शो में दिखाई जाती है अंतरंगता
हाल ही में गलता इंडिया से बात करते हुए नेहल ने न सिर्फ़ सुभाष घई पर गंभीर आरोप लगाए, बल्कि रियलिटी शो ‘हाउस अरेस्ट’ की भी पोल खोल दी। अभिनेत्री ने कहा कि ‘शो में आगे अंतरंगता दिखाई जाने वाली थी। उनका मानना है कि यह अच्छी बात है कि यह शो बंद हो गया है।
अगर वह सब सामने आ जाता…
नेहल ने कहा- ‘यह अच्छा है कि शो बंद हो गया है। क्योंकि मैंने आगे दिखाए जाने वाले एपिसोड देखे थे। वे और भी बुरे थे। मैं वहाँ वाइल्ड कार्ट एंट्री के तौर पर गई थी। इस बीच, मैंने जो भी सीन शूट किए थे, उन्हें देखा। अगर वह सब सामने आ जाता, तो ना जाने क्या-क्या बंद हो जाता।’
कोई भी किसी को भी किस कर सकता था
जब नेहल से पूछा गया कि वह किस तरह का शो था। जवाब में उन्होंने कहा कि ‘अभी तक आपने जो देखा था वो सिर्फ़ 10 प्रतिशत था। लेकिन, उसके बाद जो हुआ वो बहुत ही अपमानजनक और अंतरंग था। टास्क में करो तो समझा फिर भी आता है, लेकिन बिना वजह किसी को जाकर किस कर लो। आप कैसा चरित्र दिखा रहे हैं? असल ज़िंदगी में ऐसा होता है क्या। वहाँ उस चादर ओढ़कर बहुत सी चीज़ें हो रही थीं, मैं सिर्फ़ किस करने की बात कर रहा हूँ। ऐसा क्या था जो नहीं हो रहा था? कोई भी जाकर किसी को भी किस कर लेता।’
इस साल मई में बंद हुआ शो एजाज खान का शो ‘हाउस अरेस्ट’ इसी साल मई में बंद हो गया था। इस शो के विवादित कंटेंट को लेकर खूब चर्चाएँ हुईं। जिसके बाद पूरे देश में इस शो को बंद करने की मांग उठने लगी। यहाँ तक कि राष्ट्रीय महिला आयोग तक भी बात पहुँची। इसके साथ ही NCW ने भी इस ऐप की आलोचना की। जिसके बाद मामला बढ़ गया और शो के सभी एपिसोड्स को डिलीट करने को कहा गया।






