बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस खुद से जुड़े अपडेट्स भी फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं। फैन्स भी श्रद्धा के पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। लोगों को श्रद्धा की एक्टिंग काफी पसंद आती है और लोग इसके लिए उनकी काफी तारीफ भी करते हैं। श्रद्धा कपूर न सिर्फ अपनी प्रोफेशनल लाइफ बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। इस समय भी एक्ट्रेस को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्यों है? तो आइये जानते हैं…
श्रद्धा कपूर की कथित बॉयफ्रेंड के साथ तस्वीरें वायरल
दरअसल, इस समय श्रद्धा कपूर की उनके कथित बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अब अगर एक्ट्रेस की तस्वीरें उनके कथित बॉयफ्रेंड के साथ सामने आई हैं तो जाहिर है उनके बारे में भी चर्चा होगी। जैसे ही ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आईं, इंटरनेट पर इस कथित जोड़े के बारे में फिर से चर्चा होने लगी।
लोगों ने टिप्पणी की
बॉलीवुडबबल ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। जैसे ही लोगों की नजर इन तस्वीरों पर पड़ी, लोगों ने कमेंट्स की बौछार कर दी। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि क्या जोड़ी है। एक अन्य यूजर ने कहा कि क्या बात है, आपने उनकी फोटो ले ली। तीसरे यूजर ने टिप्पणी की कि ये तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। लोगों ने इस पोस्ट पर ऐसे कमेंट्स किए हैं।
इस कथित जोड़े के बारे में पहले भी चर्चा होती रही है।
यह पहली बार नहीं है कि इस कथित जोड़े के बारे में चर्चा हो रही है। जी हां, इससे पहले भी दोनों को लेकर कई बातें सुनने को मिल चुकी हैं। हालाँकि, दोनों में से किसी ने भी अपने रिलेशनशिप की अफवाहों पर चुप्पी नहीं तोड़ी है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यह चर्चित जोड़ा इन अफवाहों की पुष्टि कब करेगा? प्रशंसक उस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे होंगे।