Home मनोरंजन रॉकिंग स्टार Yash के बर्थडे पर रिलीज़ हुआ Toxic का मोस्ट अवेटेड...

रॉकिंग स्टार Yash के बर्थडे पर रिलीज़ हुआ Toxic का मोस्ट अवेटेड टीजर, फर्स्ट लुक देख फिल्म देखने के लिए क्रेजी हुए फैंस

10
0

मूवीज न्यूज़ डेस्क – साउथ के सुपरस्टार यश ने आज भारतीय सिनेमा में अपना नाम बना लिया है। नवीन कुमार गौड़ उर्फ ​​रॉकिंग स्टार यश के फैंस के लिए आज खुशी का दिन है। आज 8 जनवरी को यश अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि यश पिछले 17 सालों से भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें दुनियाभर में पहचान साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म केजीएफ चैप्टर 1 से मिली। केजीएफ से पहले यश कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं, लेकिन ये सभी फिल्में सिर्फ कन्नड़ सिनेमा तक ही सीमित थीं। आज भारत के कोने-कोने में यश की फिल्मों का इंतजार होता है। वहीं, अपने जन्मदिन के मौके पर यश ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म टॉक्सिक से फैंस को बड़ा तोहफा दिया है।


टॉक्सिक से यश का फर्स्ट लुक आउट

यश ने 6 जनवरी को यश स्टारर एक्शन एडवेंचर फिल्म टॉक्सिक से एक पोस्टर शेयर कर अपने फैंस से कहा था कि वह अपने 39वें जन्मदिन पर फिल्म से भी बड़ा और सरप्राइज गिफ्ट देंगे। अब यश ने अपना वादा पूरा करते हुए फिल्म टॉक्सिक से फैंस को बड़ा तोहफा भेजा है। यश ने अपने जन्मदिन पर फिल्म टॉक्सिक से एक बेहद दमदार टीजर शेयर किया है, जिसमें यश एक बार में पोल ​​गर्ल और बार डांसर के साथ इंटिमेट होते नजर आ रहे हैं। वहीं टीजर में यश का फर्स्ट लुक भी नजर आ रहा है। यह कहना गलत नहीं होगा कि यश इस फिल्म से भी फैंस को बड़ा तोहफा देने वाले हैं। आपको बता दें, फर्स्ट लुक में यश ने क्रीम कलर के कॉस्ट्यूम पर हैट लगाई हुई है और इस लुक में वह किसी माचो मैन से कम नहीं लग रहे हैं।

” style=”border: 0px; overflow: hidden”” title=”Toxic: Birthday Peek | Rocking Star Yash | Geetu Mohandas | KVN Productions | Monster Mind Creations” width=”695″>
कब रिलीज होगी टॉक्सिक?
टॉक्सिक: ए डार्क फेयरीटेल का निर्देशन गीतू मोंडास कर रहे हैं। टॉक्सिक 10 अप्रैल को दुनियाभर में रिलीज होने जा रही है। यश की यह पैन इंडिया फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार है। आपको बता दें, यश तीन साल पहले साल 2022 में फिल्म केजीएफ 2 में नजर आए थे, तब से यश किसी फिल्म में नजर नहीं आए हैं। अब यश पूरी तरह से अपनी फिल्म पर फोकस कर रहे हैं और दर्शकों को एक नया सिनेमाई अनुभव देने के लिए तैयार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here