क्रिकेट न्यूज डेस्क।। इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में आज मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। प्लेऑफ के लिहाज से यह मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम है, ऐसे में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है। दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच वानखेड़े स्टेडियम में होने वाला आईपीएल 2025 का 63वां मैच दोनों टीमों के लिए अहम है, लेकिन दिल्ली के लिए यह करो या मरो वाली स्थिति है। अगर दिल्ली कैपिटल्स आज मुंबई को नहीं हरा पाती है तो इस सीजन में उनका सफर यहीं खत्म हो जाएगा और मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेगी।
आज वानखेड़े में हिटमैन रोहित शर्मा के पास अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज करने का सुनहरा मौका होगा। मुंबई इंडियंस को 5 बार चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा ने आईपीएल में कई यादगार पारियां खेली हैं। जब भी छक्के लगाने की बात आती है तो उन्हें हमेशा सबसे आक्रामक और विश्वसनीय बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। यही वजह है कि वह आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। दिल्ली के खिलाफ आज उनका लक्ष्य एक बड़ा रिकॉर्ड होगा।
रोहित इतिहास रचने से सिर्फ 3 छक्के दूर हैं।
अगर रोहित आज के मैच में तीन छक्के लगाते हैं, तो वह इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में 300 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। अभी तक यह उपलब्धि दुनिया में सिर्फ एक ही खिलाड़ी के नाम है और वह हैं वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल, जिन्होंने आईपीएल में अब तक 357 छक्के लगाए हैं। रोहित न केवल 300 छक्कों का आंकड़ा पार करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बनेंगे, बल्कि आईपीएल के पूरे इतिहास में यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे खिलाड़ी भी बन जाएंगे।
आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
क्रिस गेल – 357
रोहित शर्मा – 297
विराट कोहली – 290
एमएस धोनी – 264
एबी डिविलियर्स – 251
डेविड वार्नर – 236
रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। इस सीजन कोहली आईपीएल में अपने 300 छक्के भी पूरे कर सकते हैं। कोहली को इसके लिए 10 छक्कों की जरूरत है।