Home खेल रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका, अब तक IPL में...

रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका, अब तक IPL में सिर्फ 1 बार हुआ है ऐसा कारनामा

3
0

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। रोहित शर्मा ने आईपीएल 2025 में बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया है। रोहित ने अब तक 12 मैचों में 150 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 305 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं। रोहित इस सीजन में मुंबई के लिए तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। केवल रयान रिकेल्टन (361) और सूर्यकुमार यादव (583) ने उनसे अधिक रन बनाए हैं। रोहित शर्मा अब आज जयपुर में पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2025 के 69वें मैच में बल्ले से कमाल करते नजर आएंगे। इस दौरान उनकी नजर एक बड़े रिकॉर्ड पर होगी।

रोहित 7000 रन के करीब
दरअसल, रोहित शर्मा आईपीएल में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने के कगार पर हैं। रोहित अगर पंजाब किंग्स के खिलाफ 67 रन बना लेते हैं तो वह आईपीएल में अपने 7000 रन पूरे कर लेंगे। ऐसा करने वाले वह दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। आईपीएल में अब तक सिर्फ एक बल्लेबाज ने 7000 रन का आंकड़ा पार किया है और उस बल्लेबाज का नाम विराट कोहली है।

विराट आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 8000 से अधिक रन बनाए हैं। इसके बाद दूसरे स्थान पर हिटमैन हैं, जो 7000 रन पूरे करने के बेहद करीब हैं। इस सीजन में उनके पास यह आंकड़ा छूने का शानदार मौका है क्योंकि मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। रोहित शर्मा के बाद शिखर धवन तीसरे स्थान पर हैं। हालांकि, धवन ने पेशेवर क्रिकेट को अलविदा कह दिया है।

रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका, अब तक IPL में सिर्फ 1 बार हुआ है ऐसा कारनामा

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
विराट कोहली – 8552
रोहित शर्मा – 6933
शिखर धवन – 6769
डेविड वार्नर – 6565
सुरेश रैना – 5528
एमएस धोनी – 5439
300 छक्के लगाने के करीब
रोहित शर्मा आईपीएल में दूसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं। रोहित आईपीएल में 300 छक्कों के मील के पत्थर तक पहुंचने से सिर्फ 3 छक्के दूर हैं। आज के मैच में उनके पास यह खास उपलब्धि हासिल करने का शानदार मौका होगा। पंजाब के खिलाफ 3 छक्के लगाते ही वह क्रिस गेल के बाद आईपीएल में 300 छक्के लगाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। गेल ने आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। उनके नाम 357 छक्के दर्ज हैं।

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
क्रिस गेल – 357
रोहित शर्मा – 297
विराट कोहली – 291
एमएस धोनी – 264
एबी डिविलियर्स – 251
डेविड वार्नर – 236

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here