Home खेल रोहित शर्मा ने तुफानी गेंदबाज को जडे लगातार 2 छक्के, बनें IPL...

रोहित शर्मा ने तुफानी गेंदबाज को जडे लगातार 2 छक्के, बनें IPL इतिहास में ऐसा करने वाले तीसरे प्लेयर

7
0

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच 54 रनों से जीतकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। इस मैच में मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया। रोहित शर्मा ने भले ही मात्र 12 रनों की पारी खेली हो, लेकिन अपने बल्ले से लगाए 2 छक्कों की बदौलत वह बड़ी उपलब्धि हासिल करने में सफल रहे।

रोहित आईपीएल में ऐसा करने वाले तीसरे सलामी बल्लेबाज बन गए।
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा ने अपनी पारी की पहली दो गेंदों को सीधे स्टैंड्स में मारा, जिसके बाद सभी को लगा कि आज उनके बल्ले से बड़ी पारी देखने को मिलेगी, लेकिन रोहित 5 गेंदों में 12 रन बनाकर फिर से पवेलियन लौट गए। हालांकि, दो छक्के लगाकर रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास में अपनी पारी की पहली दो गेंदों पर लगातार दो छक्के लगाने वाले तीसरे सलामी बल्लेबाज बन गए। इससे पहले यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली यह उपलब्धि हासिल करने में सफल रहे हैं।

रोहित शर्मा ने तुफानी गेंदबाज को जडे लगातार 2 छक्के, बनें IPL इतिहास में ऐसा करने वाले तीसरे प्लेयर

आईपीएल में अपनी पारी की पहली 2 गेंदों पर छक्के लगाने वाले सलामी बल्लेबाज
विराट कोहली – बनाम राजस्थान रॉयल्स (वर्ष 2019)

यशस्वी जयसवाल – बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (वर्ष 2023)

रोहित शर्मा – बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (वर्ष 2025)

रोहित आईपीएल में पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंचे
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में 2 छक्के लगाकर रोहित शर्मा अब आईपीएल में पावर प्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। रोहित ने इस सूची में डेविड वार्नर को पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम आईपीएल में कुल 105 छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर क्रिस गेल हैं, जिन्होंने पावरप्ले में बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल में कुल 143 छक्के लगाए हैं।

आईपीएल में पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी
क्रिस गेल – 143 छक्के

रोहित शर्मा – 107 छक्के

डेविड वार्नर – 105 छक्के

क्विंटन डी कॉक – 82 छक्के

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here