Home खेल रोहित शर्मा ने बनाया 50वां इंटरनेशनल शतक! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा नया...

रोहित शर्मा ने बनाया 50वां इंटरनेशनल शतक! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा नया इतिहास, इस मुकाम को हासिल करने वाले तीसरे भारतीय प्लेयर

4
0

सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में भारतीय क्रिकेट टीम के हिटमैन रोहित शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया। 237 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने 11 चौके और दो छक्के लगाकर मैच जिताऊ शतक जड़ा। यह रोहित शर्मा का वनडे क्रिकेट में 33वां शतक है। रोहित अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50 शतकों तक पहुँच गए हैं। यह रोहित शर्मा का वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नौवां शतक है। रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक वनडे शतकों के सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। सचिन और रोहित दोनों के अब वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नौ-नौ शतक हो गए हैं।

रोहित शर्मा यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

सिडनी में रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 105 गेंदों में 11 चौके और दो छक्के लगाकर शतक जड़ा। यह हिटमैन का वनडे में 33वां शतक है। उनके नाम टेस्ट में 12 और टी20 अंतरराष्ट्रीय में पांच शतक हैं। रोहित शर्मा अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50 शतकों तक पहुँच गए हैं। इससे वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में पांच या उससे अधिक शतक बनाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज बन गए हैं।

ऑस्ट्रेलिया में किसी मेहमान बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक वनडे शतक

रोहित शर्मा का ऑस्ट्रेलिया में यह छठा वनडे शतक है। इसके साथ ही, हिटमैन अब ऑस्ट्रेलिया में किसी मेहमान बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने अपना छठा शतक अपनी 33वीं पारी में लगाया। इससे पहले, यह रिकॉर्ड भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के नाम था। विराट ने ऑस्ट्रेलिया में 32 वनडे पारियों में पाँच शतक लगाए हैं। पूर्व श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगकारा के नाम भी ऑस्ट्रेलिया में पाँच शतक हैं।

किसी एक प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सर्वाधिक वनडे शतक

10 विराट कोहली बनाम श्रीलंका
9 विराट कोहली बनाम वेस्टइंडीज
9 सचिन तेंदुलकर बनाम ऑस्ट्रेलिया
9 रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया में किसी मेहमान बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक वनडे शतक

6 रोहित शर्मा (33 पारी)
5 विराट कोहली (32 पारी)
5 कुमार संगकारा (49 पारी)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here