Home मनोरंजन रोहित शेट्टी मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता, राजस्थान से...

रोहित शेट्टी मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता, राजस्थान से फायरिंग करने वाला शूटर गिरफ्तार

1
0

मुंबई, 16 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड के बड़े निर्देशकों में शामिल रोहित शेट्टी के घर हुई फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट आया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से फायरिंग करने वाले शूटर को गिरफ्तार कर लिया है।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने शूटर के साथ कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को राजस्थान और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जगहों से पकड़ा गया है, जो घटना को अंजाम देने के बाद छिपे बैठे थे।

मामले में मुंबई पुलिस ने अपडेट साझा करते हुए फायरिंग करने वाले शूटर की गिरफ्तारी की जानकारी दी है। शूटर के साथ मुंबई क्राइम ब्रांच ने और भी आरोपियों की गिरफ्तारी की है, जिसके बाद अब तक कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बता दें कि रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग के गुर्गे शुभम लोनकर ने ली थी और निर्देशक को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने बीते दिन जांच को तेज करते हुए आरोपियों के साथ घटना के सीन को रिक्रिएट किया था। ब्रांच ने स्कूटी को लाने के रास्तों के बारे में जानकारी हासिल की और इलाकों के सीसीटीवी को भी दोबारा खंगाला। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि शुभम लोनकर ने आरोपियों को मुंबई पहुंचने के बाद भी पैसे दिए थे, लेकिन पहले जांच में 40 हजार की बात सामने आई थी, लेकिन आरोपियों ने जांच में 51 हजार की रकम देने का खुलासा किया, जिसमें स्कूटी की खरीद भी शामिल थी।

मामले की कड़ियों को जोड़ने के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच ने रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह के मैनेजर का भी बयान दर्ज किया है क्योंकि ब्रांच को शक है कि घटना सिर्फ डराने के मकसद से नहीं हुई है। रणवीर सिंह के मैनेजर को भेजे गए धमकी भरे वॉयस कॉल में रोहित शेट्टी का नाम भी जिक्र किया गया और धमकी दी गई कि यह सिर्फ ट्रेलर है, पूरी फिल्म अभी बाकी है। ऑडियो लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे हैरी बॉक्सर का था, जो ऑडियो में दोनों स्टार्स को सुधर जाने की धमकी दे रहा था। ब्रांच ऑडियो की सत्यतता की जांच कर रही हैं और मैसेज भेजने वाले आरोपी की लोकेशन की भी जांच कर रही है।

–आईएएनएस

पीएस/एएस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here