भारतीय शेयर बाजार ने आज गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार शुरू किया। बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 105.36 अंक की गिरावट के साथ 76,188.24 अंक पर खुला। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 21.00 अंकों की गिरावट के साथ 23,050.80 अंक पर खुला। आपको बता दें कि मंगलवार को बाजार की शुरुआत सपाट स्तर पर हुई थी। लेकिन यह धीमी शुरुआत समय के साथ भयानक गिरावट में बदल गई। मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 1018.20 अंक गिरकर 76,293.60 अंक पर और निफ्टी 309.80 अंक गिरकर 23,071.80 अंक पर बंद हुआ।
सबसे अधिक अस्थिरता वाले सेंसेक्स स्टॉक
बुधवार को सुबह 09.17 बजे तक सेंसेक्स की 30 में से 15 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि शेष 15 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में थे। इसी तरह निफ्टी 50 की 50 कंपनियों में से 25 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में और 24 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि 1 कंपनी का शेयर बिना किसी बदलाव के कारोबार कर रहा था। आज सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फिनसर्व के शेयर सबसे ज्यादा 1.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर सबसे ज्यादा 1.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।