क्रिकेट न्यूज डेस्क।। क्या आप तैयार हैं… नहीं, ये हम नहीं बल्कि अनाया बांगर ने पूछा है। लड़के से लड़की बनी अनाया बांगर अपनी पहचान पाने के बेहद करीब हैं और अब पूरी दुनिया को बताने जा रही हैं कि उन्होंने ये कैसे किया। इसी को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर पूछा है- क्या आप तैयार हैं? टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और बैटिंग कोच संजय बांगर की बेटी अनाया, लड़के से लड़की बनने के बाद से न सिर्फ़ सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, बल्कि चर्चा में भी बनी रहती हैं। अब उसी सोशल मीडिया के सहारे वो अपनी मिली पहचान के बारे में बताने जा रही हैं।
अनया बांगर ने किया ये ऐलान
अनया बांगर ने इंस्टाग्राम पर अपने ऊपर एक डॉक्यूमेंट्री रिलीज़ करने का बड़ा ऐलान किया है। साथ ही, उन्होंने फैन्स से इसके लिए तैयार रहने को भी कहा है। इस डॉक्यूमेंट्री में बताया जाएगा कि अनाया बांगर ने अपनी पहचान कैसे पाई। अनाया बांगर ने अपनी पहचान बनाने से पहले भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था- एक और कदम… अपनी पहचान के और करीब।
ऐसे मिली अनाया को अपनी पहचान
View this post on Instagram
View this post on Instagram
जानें कि अनाया बांगर को अपनी पहचान कैसे मिली। अनाया बांगर ने इस पहचान के लिए सफलतापूर्वक ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन और ट्रेकियल शेव सर्जरी करवाई है। ट्रेकियल शेव सर्जरी गर्दन की हड्डी को मुलायम बनाने के लिए की जाती है। वहीं ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन ने उनके शारीरिक परिवर्तन की प्रक्रिया को और तेज़ कर दिया है। अनाया बांगर द्वारा उठाए गए ये कदम उनके लिंग परिवर्तन के सफ़र का एक अहम हिस्सा हैं।
अनया बांगर ने किसे धन्यवाद दिया?
अनया बांगर ने इंस्टाग्राम पर एक और पोस्ट किया और बताया कि उनकी डॉक्यूमेंट्री जल्द ही उनके यूट्यूब चैनल पर लॉन्च होगी। इसके साथ ही, उन्होंने डॉ. तेलंग और ऑपरेशन करने वाली उनकी पूरी टीम का भी शुक्रिया अदा किया है। अनाया ने अपनी पोस्ट में ऑपरेशन के दौरान अपनी भावनाओं के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि वह जितनी खुश थीं, उतनी ही थोड़ी नर्वस भी थीं।
अनया बांगर एक लड़के से लड़की बन गई हैं। जब वह लड़के थे, तब उन्हें क्रिकेटर आर्यन बांगर के नाम से जाना जाता था, जो यशस्वी जायसवाल के साथ अंडर-16 में मुंबई के लिए खेलते थे। इतना ही नहीं, उन्होंने लंकाशायर के स्थानीय क्लबों में भी अपनी पहचान बनाई। हालांकि, आर्यन से अनाया नाम बदलने के बाद भी क्रिकेट के प्रति उनका जुनून अब भी वैसा ही है। अनाया को अक्सर क्रिकेट खेलते हुए देखा जाता है।