रिश्ता बनाना आसान है लेकिन उससे पहले एक दूसरे को जानना बहुत मुश्किल है। किसी भी मजबूत रिश्ते में बंधने के लिए एक दूसरे को जानना बहुत जरूरी है। अगर ऐसा नहीं होता है तो रिश्ता खराब होने लगता है। कई बार आपकी आदतें रिश्ते खराब होने की वजह बन जाती हैं। रिश्ते की शुरुआत प्रपोजल से होती है और अगर प्रपोजल से पहले ही आपको रिजेक्ट कर दिया जाए तो आप क्या करेंगे? ऐसे में आज हम आपको बता रहे हैं कि लड़कों की कौन सी आदतें लड़कियों को पसंद नहीं होती हैं। ऐसे में लड़की को इंप्रेस करने से पहले उन्हें ये आदतें छोड़ने की जरूरत है।
” style=”border: 0px; overflow: hidden”” title=”अगर लड़कियों को करना है इंप्रेस तो काम आएंगी ये 5 ट्रिक्स | How to Impress a Girl” width=”695″>
1) लत
अक्सर लड़कों को सिगरेट या शराब की लत लग जाती है। ऐसे में लड़कियों को लड़कों की ये आदत पसंद नहीं आती और वो आपसे दूरी बनाने लगती हैं। आपकी ये आदत आपके रिश्ते को शुरू होने से पहले ही खत्म कर देती है।
2) भाषा
लड़कों की ये आदत होती है कि वो अक्सर गलत शब्दों का चुनाव कर लेते हैं। लड़कियों को बात-बात पर गाली देना या अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना पसंद नहीं होता है। ऐसे में सही भाषा का चुनाव करने की जरूरत होती है।
3) गंदगी फैलाना
अगर आपको कोई ऐसी लड़की पसंद है जो साफ-सफाई से रहना चाहती है तो आपको खुद में बदलाव करने होंगे। अगर आप साफ-सफाई पर ध्यान देने वाले इंसान नहीं हैं तो यह परेशानी का सबब बन सकता है।
4) गुस्सा होना
कई लड़कों का गुस्सा हमेशा बहुत तेज रहता है, ऐसे में वो हर किसी से झगड़ने लगते हैं। कई लड़के तो लड़ाई-झगड़े तक कर देते हैं। अगर आप हर छोटी-छोटी बात पर ऐसा करते हैं तो सावधान हो जाइए क्योंकि हो सकता है कि आपकी पार्टनर को आपकी यह आदत पसंद न आए।
5) बीच में टोकना
अगर आप किसी लड़की को इम्प्रेस करना चाहते हैं तो आपको इस बात पर ध्यान देना होगा। अगर आपको बीच में टोकने की आदत है तो आपको यह आदत छोड़नी होगी।