अगर आप चाहते हैं कि आपको जिंदगी में कभी सिंगल न रहना पड़े और आपका रिश्ता लंबे समय तक चले तो आपको आज से ही अपनी कुछ आदतों को बदल लेना चाहिए। आपकी गर्लफ्रेंड या पार्टनर को आपकी कुछ आदतें पसंद नहीं आती हैं। ऐसे में रिश्ते में तकरार की स्थिति बन सकती है और बात ब्रेकअप तक पहुंच सकती है। इसलिए अगर आप भी उन लड़कों में से हैं जिनकी गर्लफ्रेंड उनसे दूर रहती है तो अपनी ये आदतें बदल लें। ये आपके रिश्ते में किसी विलेन से कम नहीं है….
” style=”border: 0px; overflow: hidden”” title=”अगर लड़कियों को करना है इंप्रेस तो काम आएंगी ये 5 ट्रिक्स | How to Impress a Girl” width=”695″>
क्या आपको अपने पार्टनर पर शक है?
अगर किसी रिश्ते में शक आ जाए तो वो ज्यादा दिन तक नहीं टिकता। पार्टनर के जरा भी लेट आने या कॉल रिसीव न करने पर शक होने लगता है। उनसे सवाल पूछना और उनसे चिढ़कर बात करना उन्हें पसंद नहीं आता। लड़कियों को लगने लगता है कि उनके बॉयफ्रेंड को उन पर भरोसा नहीं है। ऐसे में रिश्ता ज्यादा दूर तक नहीं चल पाता और ब्रेकअप हो सकता है।
हर छोटी बात पर गुस्सा होना
कई लड़के छोटी-छोटी बातों पर भी मुंह बिचकाने लगते हैं। अगर आपकी आदत भी ऐसे लड़कों जैसी है तो इसे तुरंत बदल लें क्योंकि ये रिश्ते में दरार डाल सकती है। लड़कियों को आपका अपने पार्टनर पर चिल्लाना, गुस्सा करना, बिना वजह गुस्सा करना बिल्कुल पसंद नहीं होता और वो ऐसे रिश्ते से दूर रहना ही पसंद करती हैं।
अपने पार्टनर को स्पेस दें
लड़कियों की भी अपनी लाइफ होती है। उनका फ्रेंड सर्कल या रिश्तेदार। ऐसे में उन्हें हमेशा स्पेस देना चाहिए। क्योंकि कई लड़के ऐसे होते हैं जो रिलेशनशिप में आने के बाद चाहते हैं कि उनकी गर्लफ्रेंड उनसे सिर्फ फोन पर बात करे या दिनभर चैटिंग करे। उनके साथ ही रहे। इससे लड़कियों को लगता है कि उनकी कोई लाइफ नहीं बची है और ऐसे रिलेशनशिप में उन्हें घुटन महसूस होने लगती है, ऐसे में रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं टिक पाता।
सॉरी बोलना कोई गुनाह नहीं है
गलती होने पर सॉरी बोलना कोई गुनाह नहीं है। ये एक ऐसा शब्द है, जिसे सुनते ही पार्टनर आपको माफ कर देता है और दिल से आपको अपना भी लेता है। लेकिन अगर ये सिर्फ दिखावे के तौर पर या एहसान के तौर पर कहा जाए तो लड़कियां इसे अच्छे से समझ जाती हैं और वो ऐसे पार्टनर या लड़के के साथ रिश्ता आगे नहीं बढ़ाना चाहती हैं। तो अगर आप भी ऐसी आदतों वाले लड़कों में से हैं तो आज से ही इसे बदल दें।