Home मनोरंजन लाफ्टर शेफ्स या सेलिब्रिटी मास्टरशेफ नहीं ये था TV का सबसे पॉपुलर...

लाफ्टर शेफ्स या सेलिब्रिटी मास्टरशेफ नहीं ये था TV का सबसे पॉपुलर कुकिंग शो, 19 साल तक किया राज, आज भी इस OTT पर है मौजूद

8
0

टीवी न्यूज़ डेस्क – खाने की बात आती है तो हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। आज के समय में हर कोई नई-नई डिश बनाने के लिए गूगल पर रेसिपी ढूंढता है, लेकिन 90 के दशक में मोबाइल फोन का चलन नहीं था। फिर भी मांएं अपने बच्चों को बड़े प्यार से तरह-तरह की डिश बनाकर खिलाती थीं। शायद आपके पास भी बचपन की कुछ ऐसी यादें होंगी। सवाल उठता है कि स्वादिष्ट खाना बनाने की रेसिपी कहां से आई। इसका श्रेय उस समय के एक पॉपुलर कुकिंग शो को जाता है, जिसने 19 सालों तक टीवी पर राज किया। आइए इसके बारे में थोड़ा विस्तार से जानते हैं। इन दिनों टीवी पर लाफ्टर शेफ्स, सेलिब्रिटी मास्टरशेफ जैसे कुकिंग सीरियल पसंद किए जा रहे हैं। खास बात यह है कि इन सीरियल को आप तमाम ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी आसानी से देख सकते हैं, लेकिन साल 1993 में शुरू हुआ एक कुकिंग शो ऐसा भी था, जिसमें बताई गई रेसिपी को नोट करने के लिए दर्शक डायरी और पेन लेकर बैठ जाते थे।

सीरियल को संजीव कपूर ने किया था होस्ट
इस पॉपुलर कुकिंग शो का नाम खाना खजाना है। इसके पहले एपिसोड को होस्ट करने की जिम्मेदारी हरपाल सिंह सोखी ने निभाई थी। इसके बाद मशहूर शेफ संजीव कपूर सीरियल में नजर आए। 1993 में शुरू हुआ यह शो 2012 तक चला। 19 सालों की अवधि में इस शो ने दर्शकों को कई लजीज व्यंजनों की रेसिपी दी। होस्ट संजीव कई बार शो में सेलिब्रिटी गेस्ट को भी बुलाते थे।

,
खाना खजाना में क्या था खास
खाना खजाना में मेहमान बनकर आए सेलेब्स को मशहूर शेफ संजीव कपूर खाना बनाना भी सिखाते थे। इतना ही नहीं, वह हर दिन एक नई डिश की रेसिपी दर्शकों के साथ शेयर करते थे। शो के दौरान शेफ लोगों को खाने से होने वाली बीमारियों के बारे में भी जानकारी देते थे। आपको बता दें कि 19 सालों की अवधि में इस लोकप्रिय सीरियल के 649 एपिसोड टेलीकास्ट किए गए।

,
इस OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं कुकिंग शो

वैसे, इस बात की संभावना कम ही है कि आपने यह लोकप्रिय सीरियल मिस किया होगा। अगर आप आज के समय में इसका लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो इसे OTT पर देख सकते हैं। जी हां, 90 के दशक के कुछ लोकप्रिय सीरियल आजकल OTT पर उपलब्ध हैं। आप शो खाना खजाना को ज़ी5 पर आसानी से देख सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here