Home टेक्नोलॉजी लीक हुआ iPhone 17 Pro Max का वीडियो, सामने आया फोन का...

लीक हुआ iPhone 17 Pro Max का वीडियो, सामने आया फोन का फर्स्ट लुक

4
0

Apple अपनी अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज iPhone 17 को अगले महीने ग्लोबल मार्केट में पेश करने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सीरीज 8 से 12 सितंबर के बीच लॉन्च की जा सकती है, जबकि भारत में इसकी सेल 28 सितंबर से शुरू होने की उम्मीद है। लॉन्च से पहले ही सीरीज के टॉप-एंड मॉडल iPhone 17 Pro Max की जानकारी और फर्स्ट लुक लीक हो गया है।

नया डिजाइन और मेटल फ्रेम

दक्षिण कोरियाई ब्लॉगर की रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 17 Pro Max इस बार एल्युमीनियम फ्रेम के साथ आ सकता है। यानी Apple इस साल टाइटेनियम फ्रेम छोड़ सकता है। फोन के मैटल फ्रेम में बैक पैनल देखने को मिलेगा।

बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा, लेकिन कैमरा मॉड्यूल के डिजाइन में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। फोन के फ्रेम में मैग्नेटिक क्वॉइल के लिए अतिरिक्त लेयरिंग दी जाएगी।

बड़ी बैटरी और बड़ा डिस्प्ले

सबसे बड़ा अपग्रेड बैटरी में देखने को मिलेगा। कहा जा रहा है कि iPhone 17 Pro Max में 5000mAh से ज्यादा क्षमता वाली बैटरी होगी, जो अब तक किसी भी आईफोन में नहीं मिली है।

इसके अलावा, इसका डिस्प्ले पिछले साल के मॉडल से बड़ा होगा। हालांकि, Apple की ओर से अभी तक किसी भी फीचर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

कैमरा और प्रोसेसर

नए Pro Max मॉडल में अपग्रेडेड कैमरा सेंसर दिए जाएंगे।

  • 48MP का मेन कैमरा

  • 12MP का सेकेंडरी सेंसर

  • 48MP का तीसरा सेंसर

  • 12MP का फ्रंट कैमरा (सेल्फी)

यह फोन Apple के लेटेस्ट A19 Pro Bionic चिप से लैस होगा, जो परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी दोनों में बड़ा सुधार लाएगा।

मेड इन इंडिया iPhone 17

सबसे बड़ी खबर यह है कि iPhone 17 सीरीज पूरी तरह से मेड इन इंडिया होगी। Apple ने अपने Foxconn प्लांट में इस सीरीज का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। कंपनी पहले से ही भारत में iPhone और iPad बना रही है और अब iPods का प्रोडक्शन भी यहां शुरू हो चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here