Home मनोरंजन लोगों से भरे इवेंट में Pawan Singh ने कर दी ऐसी हरकत अनकंफर्टेबल हो...

लोगों से भरे इवेंट में Pawan Singh ने कर दी ऐसी हरकत अनकंफर्टेबल हो गई एक्ट्रेस, वायरल VIDEO देख पावर स्टार पर भड़के यूजर्स

6
0

भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं और इस बार वजह कोई गाना या फिल्म नहीं बल्कि उनका वायरल वीडियो है। सोशल मीडिया पर तेज़ी से फैल रहे इस वीडियो में पवन सिंह अपनी को-स्टार अंजलि राघव के साथ नज़र आ रहे हैं। दोनों ने सफ़ेद रंग के आउटफिट पहने हुए थे और एक कार्यक्रम में मंच पर मौजूद थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि अंजलि माइक पर कुछ कह रही हैं, जबकि पवन सिंह उनके पास खड़े हैं। अचानक पवन, अंजलि की कमर पर हाथ रखते हैं और कहते हैं, “यहाँ कुछ अटका हुआ है, थोड़ा हाथ हटा लो।”

इस पर अंजलि पहले तो हँसती हैं और मना करते हुए कहती हैं, “नहीं-नहीं, हटा लो”। हालाँकि, उनके चेहरे से साफ़ ज़ाहिर था कि वह असहज महसूस कर रही हैं। बाद में पवन सिंह ध्यान से देखते हैं, लेकिन उन्हें वहाँ कुछ नहीं मिलता। जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर पहुँचा, लोगों ने जमकर प्रतिक्रियाएँ देनी शुरू कर दीं। कई यूज़र्स ने पवन सिंह की इस हरकत को बेहद ग़लत बताया। किसी ने लिखा कि, “स्टार होने का मतलब ये नहीं कि आप किसी को सरेआम इस तरह छूएँ”। कुछ लोगों ने कहा, “हीरोइन साफ़ तौर पर असहज थीं, लेकिन पवन मज़ाक करते रहे।”

इस वीडियो को लेकर पवन सिंह सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। कई लोगों ने तो उन्हें ‘घटिया’ तक कह दिया और कहा कि फैन्स आपको आइडल मानते हैं, ऐसे में ऐसी हरकतें आपको बिल्कुल शोभा नहीं देतीं। हालाँकि, इस विवाद पर अभी तक पवन सिंह की ओर से कोई बयान नहीं आया है। लेकिन इतना तो साफ़ है कि इस वीडियो ने उन्हें एक बार फिर विवादों के घेरे में ला दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here