कई लोगों का मानना है कि महिलाओं को समझना बहुत मुश्किल काम है। दुनियाभर के सभी पुरुषों को इस परेशानी का सामना करना पड़ता है। किसी भी रिलेशनशिप में पुरुष अपनी महिला पार्टनर को खुश करने के लिए कई तरह की चीजें करते हैं, जिसके बावजूद भी वो उन्हें इम्प्रेस नहीं कर पाते। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पुरुष महिलाओं के मन में क्या चल रहा है, ये नहीं जान पाते। पुरुषों के मुकाबले महिलाएं काफी रहस्यमयी होती हैं। महिलाएं चाहती हैं कि उन्हें अपनी भावनाएं किसी को न बतानी पड़े और सामने वाला बिना कुछ कहे ही उनकी बात समझ जाए। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे राज बताने जा रहे हैं जो हर पुरुष के लिए जानना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं इन राजों के बारे में-
ख्याल रखें- महिलाओं को ऐसे लोग पसंद होते हैं जो उनका ख्याल रखें। खासकर तब जब वो किसी बात से दुखी हों। ऐसे में अगर आप भी अपने पार्टनर के दुखी होने पर उन्हें अपनी बाहों में लेकर उनका ख्याल रखेंगे तो उन्हें काफी अच्छा लगेगा। जब आप किसी का एक्स्ट्रा ख्याल रखते हैं तो वो आपसे ज्यादा प्यार करने लगता है। प्यार का
इजहार करने के लिए कुछ खास करें- हर महिला का सपना होता है कि उसकी प्रेम कहानी किसी परीकथा जैसी हो। ऐसे में कई महिलाओं को प्यार का इजहार करने का मॉडर्न तरीका पसंद नहीं आता है। महिलाएं चाहती हैं कि आप उनके लिए कुछ खास करें। साथ ही उनके लिए कुछ सरप्राइज भी प्लान करें। महिलाओं को रोमांटिक डेट पर जाना भी पसंद होता है। आप अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराने के लिए उन्हें प्यार से जुड़ी कुछ किताबें भी गिफ्ट कर सकते हैं।
बीच-बीच में तारीफ करते रहें- महिलाओं को अपनी तारीफ सुनना काफी पसंद होता है, इसीलिए उन्हें वो पुरुष ज्यादा पसंद आते हैं जो मौके की नजाकत को देखते हुए उनकी तारीफ करते रहें।
अपनी कमियों को न छिपाएं- महिलाएं पुरुषों को उनके लुक से नहीं बल्कि उनके दिल और दिमाग से पसंद करती हैं। उन्हें ऐसा पुरुष पसंद होता है जो विचारशील और संवेदनशील हो।” ऐसे में अपनी बातें अपने पार्टनर से न छिपाएं। आप जैसे हैं वैसे ही जीने की कोशिश करें।
जिंदगी में दखल न दें- महिलाओं को ऐसे पुरुष पसंद होते हैं जो उनकी बात ध्यान से सुनते हों, लेकिन उनकी जिंदगी में दखल न दें। कई पुरुष अपनी पार्टनर की जिंदगी में बहुत ज्यादा दखल देने लगते हैं, जबकि महिलाओं को ये सब बिल्कुल पसंद नहीं होता। महिलाएं चाहती हैं कि वो अपनी समस्याओं का समाधान खुद ही करें।
चीजों को नजरअंदाज न करें- महिलाएं चाहती हैं कि अगर वो किसी पुरुष से अपने दिल की बात कर रही हैं तो सामने वाला उनकी बात ध्यान से सुने। महिलाओं को ऐसे लोग बिल्कुल पसंद नहीं होते जो उनकी बातों पर ध्यान न दें। इसके अलावा महिलाओं को ऐसे लोग बहुत पसंद होते हैं जो उनकी समस्या का समाधान कर सकें।
हर छोटी बात पर न लड़ें- महिलाओं को बहुत झगड़ालू पुरुष पसंद नहीं होते जो हर छोटी बात पर लड़ते हैं और बात की तह तक जाने के लिए अपने अच्छे रिश्ते को खत्म कर देते हैं।
प्यार की राह पर धीरे-धीरे चलें- किसी की अनदेखी न करें कुछ पुरुष रिलेशनशिप में होने पर शारीरिक संबंध बनाने की जल्दी में होते हैं। लेकिन महिलाओं के साथ ऐसा नहीं है। महिलाओं को भी शारीरिक संबंध बनाने से पहले महिलाएं अपने दिल में दूसरे व्यक्ति के लिए प्यार जगाना चाहती हैं।
खुद को ज्यादा ज्ञानी न समझें- महिलाएं ऐसे पुरुषों से काफी चिढ़ती हैं जो खुद को ओवर स्मार्ट या ज्यादा ज्ञानी और दूसरों को बेवकूफ समझने की गलती करते हैं। महिलाएं ऐसे लोगों से दूर भागती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने पार्टनर का दिल जीतना चाहते हैं तो उन्हें नासमझ समझने की गलती करने से बचें।