Home मनोरंजन विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का ग्रैंड रिसेप्शन हैदराबाद में, वीडियो में...

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का ग्रैंड रिसेप्शन हैदराबाद में, वीडियो में देंखे बॉलीवुड-साउथ की हस्तियां और राजनेता मौजूद

1
0

टॉलीवुड के स्टार Vijay Deverakonda और अभिनेत्री Rashmika Mandanna ने 4 मार्च, गुरुवार को हैदराबाद के होटल ताज कृष्णा में ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया। कपल ने 26 फरवरी को उदयपुर में एक इंटिमेट वेडिंग की थी, और अब रिसेप्शन के जरिए उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों के साथ खुशियों का जश्न मनाया।

” style=”border: 0px; overflow: hidden;” width=”640″>

रिसेप्शन में बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। बॉलीवुड से करण जौहर और कृति सेनन समेत अन्य स्टार्स पहुंचे। साउथ इंडस्ट्री से चिरंजीवी, नागार्जुन और रामचरण जैसे बड़े नाम समारोह में शामिल होकर नवविवाहित जोड़े को बधाई दी। इसके अलावा कई राजनेताओं ने भी इस भव्य अवसर पर अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई।

रिसेप्शन में उपस्थित लोगों ने तस्वीरें क्लिक करवाई और सोशल मीडिया पर अपने अनुभव साझा किए। समारोह के दौरान विजय देवरकोंडा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह उनकी शादी से जुड़ी आखिरी सेरेमनी है और इसके बाद वह अंडरग्राउंड हो जाएंगे।

उद्यान और सजावट की भव्यता, संगीत और मनोरंजन के कार्यक्रम ने रिसेप्शन को और भी यादगार बना दिया। समारोह में दोनों परिवारों के सदस्य और करीबी दोस्त भी शामिल हुए, जिन्होंने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी। यह रिसेप्शन कपल की शादी से जुड़ी आखिरी सार्वजनिक सेरेमनी है, जिसने हैदराबाद में मीडिया और फैंस के बीच खूब चर्चा बटोरी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here