Home खेल विदेशी सरजमीं पर टेस्ट क्रिकेट टीम इंडिया का धमाका, इतिहास में 5वीं...

विदेशी सरजमीं पर टेस्ट क्रिकेट टीम इंडिया का धमाका, इतिहास में 5वीं बार कर दिया ऐसा कमाल, गिल की कप्तानी में दिखाया दम

1
0

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल के शतकों के बाद उपकप्तान ऋषभ पंत के दमदार खेल ने इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया के लिए कमाल कर दिया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 359 रन बना लिए। इसके साथ ही भारतीय टीम ने 5वीं बार विदेशी दौरे पर टेस्ट मैच के पहले दिन 300 या उससे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया। तो चलिए देखते हैं पूरी लिस्ट।

399/3 बनाम श्रीलंका (गाले, 2017)

2017 में श्रीलंका के गाले में खेले गए टेस्ट मैच में भारत ने पहले दिन ही 3 विकेट के नुकसान पर 399 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया था। यह भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहले दिन का सबसे बड़ा स्कोर है और यही उस मैच में भारत की शानदार जीत का आधार बना था।

372/7 बनाम दक्षिण अफ्रीका (ब्लोमफोंटेन, 2001)
2001 में दक्षिण अफ्रीका के ब्लोमफोंटेन में खेले गए टेस्ट मैच में भारत ने पहले दिन 7 विकेट पर 372 रन बनाए थे। यह मैच वीरेंद्र सहवाग के लिए यादगार रहा, जिन्होंने इस पारी में अपना पहला टेस्ट शतक बनाया था।

विदेशी सरजमीं पर टेस्ट क्रिकेट टीम इंडिया का धमाका, इतिहास में 5वीं बार कर दिया ऐसा कमाल, गिल की कप्तानी में दिखाया दम

359/3 बनाम इंग्लैंड (हेडिंग्ले, 2025)
अब युवा भारतीय टीम ने हेडिंग्ले में पहले टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ 3 विकेट पर 359 रन बनाए। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन यशस्वी जायसवाल और कप्तान शुभमन गिल के शतकों ने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

356/2 बनाम पाकिस्तान (मुल्तान, 2004)
2004 में पाकिस्तान के मुल्तान में खेले गए ऐतिहासिक टेस्ट मैच में भारत ने पहले दिन 2 विकेट पर 356 रन बनाए थे। यह मैच भारतीय क्रिकेट के लिए हमेशा याद किया जाता है क्योंकि इस पारी में वीरेंद्र सहवाग ने भारत के लिए पहला तिहरा शतक (309 रन) लगाया था। यह स्कोर भारतीय टीम के दबदबे को दर्शाता है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ 302/4 (नॉर्थ साउंड, 2016)
वेस्टइंडीज के नॉर्थ साउंड में खेले गए 2016 के टेस्ट मैच में भारत ने पहले दिन 4 विकेट खोकर 302 रन बनाए थे। इस मैच में तत्कालीन कप्तान विराट कोहली ने दोहरा शतक जड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here