Home खेल विराट-अनुष्का के बेटे अकाय की पहली झलक आई सामने, इंटरनेट पर तेजी...

विराट-अनुष्का के बेटे अकाय की पहली झलक आई सामने, इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो

4
0

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौटने के बाद पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ भारत में ही समय बिता रहे हैं।हाल ही में वह अपने पूरे परिवार के साथ वृदांवन के प्रेमानंद जी महाराज की शरण में भी पहुंचे थे।इसके अलावा मुंबई लौटने के बाद उन्हें कई जगह घूमते देखा गया है।इसी बीच विराट कोहली के बेटे की पहली झलक सामने आई है।

Virat Kohli ने इस खिलाड़ी को टीम इंडिया से निकलवाया, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

विराट के बेटे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपने बच्चों को मीडिया से दूर रखते हैं। इस वजह से ही उनके बच्चों का चेहरा अब तक सामने नहीं आया है। लेकिन प्रेमानंद जी महाराज से मिलने के बाद विराट कोहली जब परिवार संग वृंदावन से मुंबई वापस लौटे तो इस दौरान उनके बेटे अकाय की एक झलक कैमरे में कैद हो गई।

Champions Trophy 2025 के लिए दक्षिण अफ्रीका ने चली तगड़ी चाल, चुनी ताकतवर टीम, दो घातक खिलाड़ियों की हुई वापसी

https://samacharnama.com/

अब अकाय कोहली का क्यूट सा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुष्का शर्मा ने अपने बेटे अकाय को गोद में बिठा रखा है। यह वीडियो उसे समय का बताया जा रहा है, जब विराट कोहली वृंदावन से वापस मुंबई लौट रहे थे।इस वीडियो में नन्हा सा अकाय काफी प्यारा और क्यूट लग रहा है।

भारत के अगले टेस्ट कप्तान का नाम हुआ तय, उपकप्तान बनने के दो दावेदार

https://samacharnama.com/

उनके बेटे की पहली झलक पाकर फैंस काफी ज्यादा प्रसन्न नजर आ रहे हैं।प्रेमानंद महाराज से भी जब विराट कोहली और अनुष्का मिले थे तो उनके साथ बेटे अकाय और बेटी वामिका थे, लेकिन तब उनका चेहरा कैमरे पर विलर कर दिया गया था।विराट कोहली आगामी इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज और इसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आएंगे।

https://samacharnama.com/

View this post on Instagram

A post shared by vk_18edits (@vk_18ki_edits)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here