Home खेल विराट कोहली ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड देख नहीं कर पायेंगे यकीन, यशस्वी-गिल से...

विराट कोहली ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड देख नहीं कर पायेंगे यकीन, यशस्वी-गिल से भी कोसों पीछे

3
0

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। विराट कोहली अब भारतीय टीम की सफेद जर्सी में खेलते नजर नहीं आएंगे। क्रिकेट के बादशाह कहे जाने वाले कोहली का लाल गेंद के करियर में शानदार रिकॉर्ड है, लेकिन वह 10,000 रन बनाने से चूक गए। इतना ही नहीं, जब वह अपने टेस्ट रिकॉर्ड पर नजर डालेंगे तो उन्हें शानदार करियर के बावजूद कई खामियां नजर आएंगी। उदाहरण के लिए, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में वह कई युवा खिलाड़ियों से पीछे हैं।

अगर भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज की बात करें तो यह रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम है। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 2001 से 2013 के बीच 103 टेस्ट मैचों में 90 छक्के (कुल 91, 104 मैच) लगाए। वह अपनी आक्रामक ओपनिंग के लिए मशहूर थे। रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 2013 से 2024 के बीच 67 टेस्ट मैचों में 88 छक्के लगाए।

महेंद्र सिंह धोनी (78 छक्के) इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 2005 से 2014 के बीच 90 टेस्ट मैचों में 78 छक्के लगाए। उनकी फिनिशिंग क्षमता और मैच के दबाव में भी बड़े शॉट लगाने का कौशल उन्हें इस सूची में तीसरे स्थान पर लाता है। ऋषभ पंत (73 छक्के) चौथे स्थान पर हैं। रवींद्र जडेजा (68 छक्के) पांचवें स्थान पर हैं और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर (69 छक्के) ने 1989 से 2013 के बीच 200 टेस्ट मैचों में यह रिकॉर्ड हासिल किया था। वे इस सूची में छठे स्थान पर हैं।

विराट कोहली ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड देख नहीं कर पायेंगे यकीन, यशस्वी-गिल से भी कोसों पीछे

कपिल देव (61 छक्के) 7वें नंबर पर हैं। पूर्व कप्तान कपिल देव ने 1978 से 1994 के बीच 131 टेस्ट मैचों में 61 छक्के लगाए थे। सौरव गांगुली (57 छक्के) 8वें और हरभजन सिंह (42 छक्के) 9वें नंबर पर हैं। यशस्वी जायसवाल (39 छक्के), नवजोत सिंह सिद्धू (38), अजिंक्य रहाणे (35), मुरली विजय (33) और शुभमन गिल (31) भी विराट कोहली से आगे हैं।

भारत के लिए टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
बल्लेबाज टेस्ट सिक्सर
वीरेंद्र सहवाग 103 90
रोहित शर्मा 67 88
एमएस धोनी 90 78
ऋषभ पंत 43 73
रवींद्र जडेजा 80 69
सचिन तेंदुलकर 200 69
कपिल देव 131 61
सौरव गांगुली 113 57
हरभजन सिंह 103 42
यशस्वी जायसवाल 19 39
नवजोत सिंह सिद्धू 51 38
अजिंक्य रहाणे 85 35
मुरली विजय 61 33
शुभमन गिल 32 31
विराट कोहली 123 30

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here