टीम इंडिया के टी20 और वनडे कप्तान धोनी के पहले प्यार का खुलासा होते ही दूसरे क्रिकेटरों की लव लाइफ की भी चर्चा होने लगी। आपको बता दें कि धोनी के पहले प्यार का खुलासा उन पर बन रही फिल्म ‘एमएस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी’ में हुआ है। यह फिल्म 30 सितंबर को रिलीज हो रही है और इस फिल्म में और भी कई खुलासे होने की संभावना है। इससे पहले धोनी के पहले प्यार के बारे में कोई नहीं जानता था। जानिए दूसरे क्रिकेटरों के पहले प्यार के बारे में…
ये मॉडल थी विराट की पहली मोहब्बत
वैसे तो विराट कोहली को बचपन में बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर पर क्रश था, लेकिन अब वो दूसरी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ रिलेशनशिप में हैं। लेकिन अनुष्का से पहले वो एक और बॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट कर चुके हैं। ये हैं इसाबेल लेटे। इसाबेल ब्राजील की मॉडल हैं। उन्होंने 2013 में फिल्म ‘सिक्सटीन’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी दूसरी फिल्म ‘पुरानी जींस’ (2014) थी। एक इंटरव्यू के दौरान विराट ने कहा, ‘हां, हम दो साल तक रिलेशनशिप में थे। रिश्ता आपसी सहमति से खत्म हुआ। अब हम अच्छे दोस्त हैं।’ आपको बता दें कि विराट कोहली का पहला रिश्ता तब सामने आया था जब 2013 में यह जोड़ा सिंगापुर में शॉपिंग करते हुए पकड़ा गया था।
युवराज सिंह-किम शर्मा
बॉलीवुड अभिनेत्री किम शर्मा और युवराज सिंह का रिश्ता काफी चर्चित रहा था। 4 साल के अफेयर के बाद 2007 में इनका ब्रेकअप हो गया। किम अब बिजनेसमैन अली पुंजानी से शादी कर चुकी हैं, जबकि युवराज ने पिछले साल अभिनेत्री हेजल कीच से सगाई की थी।
जहीर खान-ईशा शेरवानी
पूर्व भारतीय प्रथम श्रेणी गेंदबाज जहीर खान कभी अभिनेत्री ईशा शेरवानी के साथ रिलेशनशिप में थे। इस रिश्ते को मीडिया से दूर रखा गया था। चर्चा थी कि यह जोड़ा 2011 विश्व कप के बाद शादी कर लेगा। लेकिन अचानक 8 साल पुराने रिश्ते के टूटने की खबर मीडिया में आ गई।
एमएस धोनी-प्रियंका झा
स्टार भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी का प्रियंका झा नाम की लड़की से अफेयर था। यह रिश्ता तब खत्म हुआ जब प्रियंका की एक दुर्घटना में मौत हो गई। उनकी मौत के बाद वे काफी समय तक डिप्रेशन में रहे। धोनी ने जुलाई 2010 में साक्षी रावत से शादी की थी। प्रियंका झा की फोटो उपलब्ध नहीं है। फिल्म में उनका किरदार अभिनेत्री दिशा पटानी निभा रही हैं।
मोहम्मद अजहरुद्दीन-नौरीन
अजहर की पहली शादी 1987 में नौरीन से हुई थी। यह एक अरेंज मैरिज थी। नौरीन को अजहर का सबसे बड़ा सहारा कहा जाता है। दोनों के दो बच्चे हैं। लेकिन कई सालों के अफेयर के बाद 1996 में अजहर ने नौरीन को तलाक देकर अभिनेत्री संगीता बिजलानी से शादी कर ली। यह रिश्ता भी 2010 में टूट गया। नौरीन ने एक बिजनेसमैन से शादी कर ली।
रवि शास्त्री-अमृता सिंह
सीनियर क्रिकेटर रवि शास्त्री कभी अभिनेत्री अमृता सिंह के बेहद करीब थे। उनकी सगाई और शादी की योजनाओं के बीच उनके ब्रेकअप की खबर आई। शास्त्री ने 1990 में रितु सिंह से शादी की। अमृता 1991 में अभिनेता सैफ अली खान की पत्नी बनीं।
दिनेश कार्तिक निकिता
निकिता क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की पहली पत्नी थीं। दोनों परिवारों की सहमति से 2007 में शादी हुई थी। निकिता को कार्तिक के साथ कई दौरों पर देखा गया। ऐसे ही एक दौरे के दौरान आईपीएल-5 में निकिता की नज़दीकियां दूसरे क्रिकेटर मुरली विजय से हो गईं। इस अफेयर के सामने आते ही कार्तिक ने 2012 में उनसे तलाक ले लिया। उन्होंने अगस्त 2015 में स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल से दूसरी शादी की।