Home खेल विश्व कप चैंपियन खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान, दुनिया में अपनी...

विश्व कप चैंपियन खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान, दुनिया में अपनी फिरकी से किया था कमाल

19
0

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। टीम इंडिया के लिए खेल चुके पीयूष चावला ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। 36 वर्षीय पीयूष चावला ने टीम इंडिया के साथ दो विश्व कप जीते हैं। 2007 में वे धोनी की कप्तानी में टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। फिर 2011 में भी वे विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। इसके अलावा वे कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ आईपीएल का खिताब भी जीत चुके हैं। वे आखिरी बार 2012 में टीम इंडिया के लिए खेलते नजर आए थे।

सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शेयर की जानकारी

उन्होंने इंस्टाग्राम पर यह जानकारी शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने बीसीसीआई और यूपीसीए का खास तौर पर शुक्रिया अदा किया है। इसके अलावा उन्होंने अपने करियर के खास पलों को याद किया है। आईपीएल के दौरान वे सीएसके, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने लिखा, “मैं इस पारी का अंत कृतज्ञता के साथ करता हूं। मैं क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा करता हूं। इस खूबसूरत सफर में आप सभी के सहयोग के लिए मैं आभारी रहूंगा।”

पीयूष चावला का क्रिकेट करियर कैसा रहा?

विश्व कप चैंपियन खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान, दुनिया में अपनी फिरकी से किया था कमाल

पीयूष चावला ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत साल 2006 में की थी। इसके कुछ समय बाद ही उन्होंने टी20 और वनडे में भी डेब्यू किया। उनके प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 3 टेस्ट, 25 वनडे और 7 टी20 मैच खेलकर 43 विकेट लिए हैं।

इसके अलावा अगर उनके आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 192 मैचों में 192 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी 7.96 की रही है। उन्हें आखिरी बार साल 2024 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए देखा गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here