Home लाइफ स्टाइल वीडियो में जानिए पुरुषों की वो आदतें जो बन सकती है महिलाओं...

वीडियो में जानिए पुरुषों की वो आदतें जो बन सकती है महिलाओं की सबसे बड़ी कमजोरी, फिर हमेशा आप ही करेंगे उनके दिलपर राज

5
0

पुरुष और महिला के रिश्ते में आमतौर पर दोनों ही हर समय एक-दूसरे की खूबियों और खामियों को तलाशते रहते हैं। चाणक्य कहते हैं कि यह मानव स्वभाव है। चाणक्य नीति के अनुसार पुरुषों की कुछ आदतें ऐसी खूबियां होती हैं, जिनकी वजह से महिलाएं उनकी ओर आकर्षित होती हैं। इन्हें उनकी कमजोरी भी कहा जा सकता है। चाणक्य नीति के अनुसार पुरुषों की कुछ आदतें महिलाओं की कमजोरी बन सकती हैं। ‘यथा चतुर्भिः कनकं परीक्ष्यते, निघृणाच्छेदनतापताद्नैः तथा चतुर्भिः पुरुषः परीक्ष्यते, श्रुतेन शीलेन गुणेन कर्मणा।’ इस श्लोक में चाणक्य ने पुरुषों की उन आदतों का जिक्र किया है, जो उन्हें महिलाओं की नजर में हीरो बनाती हैं। जानिए इनके बारे में…

” style=”border: 0px; overflow: hidden”” title=”अगर मर्द भांपलें औरत की ये 5 कमजोरियां तो समझो काम बन गया। Female Psychology Exposed” width=”1250″>

ईमानदारी: यह बात शुरू से ही चलती आ रही है कि पुरुष वफादारी के मामले में थोड़े कमजोर होते हैं। वहीं अगर कोई पुरुष किसी तरह रिश्ते में अपनी ईमानदारी साबित कर दे तो उसकी पत्नी या पार्टनर उससे जीवनभर प्यार में रह सकती है। इसे एक तरह की कमजोरी माना जा सकता है।

अच्छा व्यवहार: चाणक्य नीति के अनुसार, महिलाएं इस बात पर भी गौर करती हैं कि पुरुष दूसरों के प्रति कैसा व्यवहार करते हैं। अगर कोई पुरुष दूसरों के साथ अच्छा व्यवहार करता है, तो उसका यह तरीका किसी महिला के लिए कमजोरी बन सकता है।

बेहतर श्रोता: हर महिला अपने जीवनसाथी से उम्मीद करती है कि वह उसकी बात सुने और उसकी बातों पर ध्यान दे। वैसे, महिलाओं को ऐसा पुरुष पसंद होता है जिसमें अच्छा श्रोता होने के गुण हों। इसके अलावा, महिलाओं को ऐसा पुरुष भी पसंद होता है जिसमें अहंकार न हो और आसानी से माफ़ी मांगने की आदत हो।

स्वाभिमान का ख्याल: रिश्ता कोई भी हो, सभी में सम्मान का खास ख्याल रखना ज़रूरी होता है। चाहे पुरुष हो या महिला, अगर उसका व्यवहार अच्छा है और वह दूसरे के स्वाभिमान को ठेस नहीं पहुँचाता है, तो यह रिश्ते में उसकी खूबी या अच्छी आदत साबित हो सकती है। पुरुष का यह तरीका रिश्ते में महिला के लिए कमजोरी बन सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here