विद्यार्थी जीवन में समय बहुत कीमती होता है। समय का सदुपयोग ही विद्यार्थियों की सफलता की पहली सीढ़ी है। विद्यार्थी जीवन में किए गए कठिन प्रयास ही उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करते हैं, इसलिए व्यक्ति को हमेशा सभी कार्यों को पूरा करने की योजना बनानी चाहिए। कौटिल्य जैसे महत्वपूर्ण शास्त्र की रचना करने वाले आचार्य चाणक्य ने जीवन के हर आयाम और पहलू को लेकर उल्लेखनीय सूत्र दिए हैं। चाणक्य ने विद्यार्थियों की सफलता के लिए भी कई महत्वपूर्ण सूत्र दिए हैं, जिन्हें यदि कोई भी विद्यार्थी अपने जीवन में उतारता है तो उसे सफलता अवश्य मिलती है। आइए जानते हैं आचार्य चाणक्य के सफलता के सूत्रों के बारे में।
” style=”border: 0px; overflow: hidden”” title=”वो आदतें जो आपको बना सकती है दुनिया का सबसे सक्सेसफुल इंसान | Habits Which Will Make You Successful” width=”695″>
आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में विद्यार्थियों के जीवन से जुड़ी कई बातों का जिक्र किया है। वे विद्यार्थियों के जीवन और उनके समय को अनमोल मानते हैं। वे विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर रहने की सलाह देते हैं। यदि आप लक्ष्य के प्रति लगातार मेहनत करते हैं तो उसे हासिल करना आसान होता है। नीति शास्त्र में ऐसी कई अन्य बातों का जिक्र किया गया है। आइए जानते हैं इनके बारे में।
परिश्रम
किसी भी काम को पूरा करने के लिए परिश्रम जरूरी है। बिना मेहनत के सफलता पाना असंभव है। चाणक्य नीति के अनुसार, सफलता पाने के लिए छात्रों को कड़ी मेहनत करनी चाहिए, इससे लक्ष्य प्राप्ति के रास्ते खुलते हैं।
गुरु का सम्मान करें
चाणक्य के अनुसार, छात्रों को हमेशा गुरु की बातों का सम्मान करना चाहिए। वह कहते हैं कि सवाल पूछने के साथ-साथ अपने गुरु से जीवन के सबक भी सीखने चाहिए।
लक्ष्य निर्धारित करें
कड़ी मेहनत और परिश्रम करने का तरीका होना बहुत जरूरी है। चाणक्य के अनुसार, छात्रों को हमेशा लक्ष्य प्राप्त करने के लिए एक योजना बनानी चाहिए और उसे गंभीरता से लेना चाहिए ताकि हर पड़ाव पर आने वाली समस्याओं का सामना आसानी से किया जा सके।
अनुशासन का पालन करें
सफलता प्राप्त करने के लिए, छात्र को हमेशा अनुशासन का पालन करना चाहिए। किसी भी काम को पूरा करने के लिए एक उचित शेड्यूल बनाना चाहिए। खेल से लेकर पढ़ाई तक, सभी काम इसी के अनुसार पूरे करने चाहिए।चाणक्य के अनुसार, छात्रों को कभी भी झूठ का सहारा नहीं लेना चाहिए। झूठ आपका भविष्य खराब कर सकता है। एक झूठ कई अन्य असत्य को जन्म देता है और इससे परिवार की गरिमा को भी ठेस पहुंचती है, इसलिए हमेशा अपने विचारों को स्पष्ट रूप से व्यक्त करना चाहिए।








