Home लाइफ स्टाइल वीडियो में जानिए हर रोज़ की ये छोटी-छोटी गलतियाँ आपको बना सकती हैं...

वीडियो में जानिए हर रोज़ की ये छोटी-छोटी गलतियाँ आपको बना सकती हैं नाकाम, अगर आज ही नहीं छोड़ा तो बर्बाद हो जाएगी जिंदगी

7
0

हर व्यक्ति अपने जीवन में सफल होना चाहता है। इसके लिए उसे कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। रास्ते में व्यक्ति को कई परेशानियों से भी गुजरना पड़ता है। कुछ जगहों पर लोगों को शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ता है। लेकिन आचार्य चाणक्य ने कहा है कि बड़े लक्ष्य रखने वाले व्यक्ति को कुछ जगहों पर शर्म महसूस नहीं करनी चाहिए। अगर आप इन जगहों पर शर्म महसूस करते हैं तो आप जीवन में पीछे रह जाते हैं। ये आदतें व्यक्ति को आगे बढ़ने से रोकती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि किन जगहों पर व्यक्ति को शर्म महसूस करने से बचना चाहिए।

” style=”border: 0px; overflow: hidden”” title=”वो आदतें जो आपको बना सकती है दुनिया का सबसे सक्सेसफुल इंसान | Habits Which Will Make You Successful” width=”1250″>

अपना पैसा न मांगने की आदत
पैसों के लेन-देन में व्यक्ति को कभी भी शर्म महसूस नहीं करनी चाहिए। अगर आपने किसी को कर्ज दिया है तो उसे मांगने में शर्म महसूस न करें, क्योंकि पैसा बहुत मेहनत से कमाया जाता है। ऐसे में अगर आपको पैसा नहीं मिलता है तो आर्थिक परेशानी हो सकती है।

शिक्षा प्राप्त करने में शर्म न करें
जीवन में शिक्षा का बहुत बड़ा योगदान होता है। यह जीवन को सफल बनाने में बहुत काम आती है। ऐसे में व्यक्ति को कुछ न कुछ सीखते रहना चाहिए। यह व्यक्ति को आगे बढ़ने में मदद करती है। शिक्षा प्राप्त करने के लिए केवल बड़ों से ही कुछ सीखना जरूरी नहीं है। अपने से छोटे व्यक्ति से भी कुछ नया सीखा जा सकता है। अगर आप कुछ नया सीखने की इच्छा जाहिर नहीं करते हैं तो आपको सफल व्यक्ति बनने में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

खाने में शर्म न करें
चाणक्य नीति के अनुसार व्यक्ति को खाना खाने में शर्म नहीं करनी चाहिए। शर्मीले व्यक्ति का पेट कभी नहीं भरता। इसका परिणाम यह होता है कि उस व्यक्ति की सोचने-समझने की शक्ति कम होती जाती है। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनका पेट नहीं भरता तो वे गलत रास्ते और गलत फैसले लेने लगते हैं। ऐसा भी कहा जाता है कि व्यक्ति का गलत फैसला व्यक्ति को जीवन में कभी आगे नहीं बढ़ने देता।

अपने मन की बात न कहने की आदत
चाणक्य नीति के अनुसार व्यक्ति को अपने मन की बात कहने में शर्म नहीं करनी चाहिए। अपनी बात बिना किसी झिझक के दूसरों के सामने रखें। व्यक्ति की यह भावना आत्मविश्वास बढ़ाती है। इसके अलावा, चाहे दूसरा व्यक्ति कितना भी करीबी या अंतरंग क्यों न हो, अगर वह कुछ गलत कह रहा है या कर रहा है, तो उसे उस काम को करने से रोकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here