Home मनोरंजन वीर दास की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ का ट्रेलर...

वीर दास की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज

1
0

मुंबई, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन और अभिनेता वीर दास जल्द ही आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस से भी फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ से निर्देशन में डेब्यू कर रहे हैं। वीर ने गुरुवार को आमिर के साथ एक मजेदार वीडियो शेयर कर ट्रेलर के रिलीज की जानकारी दी।

आमिर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे ट्रेलर को लेकर रणनीति तैयार कर रहे हैं कि तभी वीर उनके रूम में डरते हुए आते हैं।

वीडियो की शुरुआत में आमिर खान वीर से कहते हैं कि उन्होंने फिल्म का ट्रेलर एडिट किया है, और वही रिलीज होगा, तो वीर बोलते हैं कि ट्रेलर तो मैंने भी एडिट किया है। वही रिलीज होगा। इसके बाद दोनों की बहस छिड़ती है। एक आमिर ट्रेलर की एडिटिंग और मार्केटिंग पर जोर देते हैं, तो दूसरी तरफ वीर अपना क्रिएटिव विजन दिखाने की कोशिश करते हैं। वीडियो में आमिर खुद को ‘मार्केटिंग जीनियस’ और ‘परफेक्शनिस्ट’ बताते हैं, और मजाक में कहते हैं कि उन्होंने पहले की फिल्मों जैसे दिल्ली बेली की एडिटिंग, लगान के कॉस्ट्यूम और दंगल के दोनों रोल खुद संभाले थे।

दोनों के बीच ट्रेलर के दो वर्जन को लेकर हल्की-फुल्की बहस होती है। वीडियो पोस्ट कर आमिर ने लिखा, “एक जवान और थोड़ा पागल वाला वर्जन या एक परफेक्शनिस्ट का विजन, कौन-सा कट फाइनल होगा? यह जानने के लिए आपको कल तक इंतजार करना होगा। हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस ट्रेलर 19 दिसंबर को रिलीज होगा।”

दोनों का मजेदार वीडियो फैंस और दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। इसमें अभिनेत्री मोना सिंह ने हार्ट इमोजी शेयर कर प्रतिक्रिया दी।

बता दें कि यह फिल्म वीर के निर्देशन में पहला कदम है, वहीं वीर और आमिर के मजेदार वीडियो फैंस को दीवाना बना रहे हैं। अब देखना होगा कि वीर के निर्देशन में बनी फिल्म दर्शकों को कितनी पसंद आती है। फिल्म आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले अगले साल 16 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

–आईएएनएस

एनएस/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here