Home लाइफ स्टाइल शिमला मनाली की बर्फबारी देखकर हो चुके हो बोर तो इस बार...

शिमला मनाली की बर्फबारी देखकर हो चुके हो बोर तो इस बार लिस्ट में शामिल करें यह डेस्टिनेशन,यादगार बन जायेगी ट्रिप

13
0

ट्रेवल न्यूज़ डेस्क,ठंड के दिनों में पहाड़ों पर घूमने का अलग ही मजा है। ठंडी हवाएं, सफेद बर्फ के चादर से ढकी पहाड़ियां और मन मोह लेने वाला वातावरण हर किसी को खूब पसंद आता है। नवंबर के महीने से ही पहाड़ों की प्राकृतिक सुंदरता कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में यहां समय बिताकर मन को खूब शांति मिलती है। यह मौसम ट्रैकिंग, हाइकिंग, स्कीइंग जैसी एक्टिविटीज और स्नोफॉल के लिए भी एकदम सही है। वैसे तो ज्यादातर लोग बर्फबारी देखने के लिए शिमला-मनाली जैसी जगहों पर जाते हैं, लेकिन अगर आप लाइव स्नोफॉल देखना चाहते हैं तो यहां बताई जगहों में से एक को चुनें।

1) सोनमर्ग
सोनमर्ग को सोने की घास के मैदान के रूप में जाना जाता है। भारत में बर्फबारी देखने के लिए ये सबसे अच्छी जगहों में से एक है, खासकर पहाड़ के शौकीनों के लिए। सर्दियों में सोनमर्ग के पहाड़ सफेद बर्फ से ढक जाते हैं। दिसंबर में बर्फबारी देखने के लिए आप इस जगह पर जाएं।

2) पहलगाम
नवंबर-दिसंबर में बर्फबारी देखना चाहते हैं तो पहलगाम जाएं। यह भी एक खूबसूरत हिल स्टेशन है जो सुंदरता के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। यहां इतनी ज्यादा ठंड होती है कि नदी तक जम जाती है। ऐसे में ये जगह किसी वंडरलैंड से कम नहीं लगती। लाइव बर्फबारी देखने के लिए आप इस जगह को चुन सकते हैं।

3) औली
जो लोग भारत में सबसे मनमोहक बर्फबारी देखना चाहते हैं वह औली जा सकते हैं। यहां पर्यटक नंदा देवी, माना पर्वत और कामेट जैसी ऊंची चोटियों के नजारों का मजा ले सकते हैं। यहां पास में जोशीमठ है, जिसका हिंदुओं के लिए बहुत धार्मिक महत्व है। औली घूमने जाएं तो यहां की यात्रा भी कर सकते हैं।

4) नारकंडा
शिमला से कुछ ही दूरी पर स्थित नारकंडा एक सुंदर हिल स्टेशन है। भारत में यह बर्फीला हिल स्टेशन है बर्फ से ढके मनमोहक नजारों से सबका मन जीत लेता है। यहां सेब के बागान भी देखने लायक हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here