Home खेल शुभमन गिल-यशस्वी जायसवाल नहीं दिखेंगे एशिया कप खेलते, ये 3 खिलाड़ी भी...

शुभमन गिल-यशस्वी जायसवाल नहीं दिखेंगे एशिया कप खेलते, ये 3 खिलाड़ी भी हूए बाहर

9
0

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम ने इंग्लैंड में शानदार प्रदर्शन किया। शुभमन गिल का बल्ला भी ब्रिटिश धरती पर खूब बोला। लेकिन अब खबर है कि शुभमन गिल एशिया कप में नहीं खेलेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 9 सितंबर से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट में शुभमन गिल समेत 4 भारतीय खिलाड़ी नहीं खेलेंगे। आइए आपको बताते हैं कि वो खिलाड़ी कौन हैं।

शुभमन गिल नहीं खेलेंगे

शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 754 रन बनाए, लेकिन इतनी शानदार फॉर्म में होने के बावजूद वह एशिया कप में नहीं खेलेंगे। शुभमन गिल दलीप ट्रॉफी में नॉर्थ जोन की कप्तानी करेंगे और टी20 फॉर्मेट की प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह मुश्किल लग रही है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन दोनों ही ओपनिंग करेंगे।

यशस्वी जायसवाल भी बाहर

यशस्वी जायसवाल भी एशिया कप में नहीं खेलेंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह खिलाड़ी वेस्ट ज़ोन की ओर से दलीप ट्रॉफी खेलेगा, जिसके कारण वह एशिया कप से बाहर हो गया है। हालाँकि, जायसवाल ने टी20 फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने हाल ही में राजस्थान रॉयल्स के लिए 14 मैचों में 559 रन बनाए हैं।

केएल राहुल भी बाहर

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, केएल राहुल भी एशिया कप में नहीं खेलेंगे। इस टूर्नामेंट के लिए उनका चयन मुश्किल है। दरअसल, शीर्ष और मध्य क्रम पूरी तरह से भरा हुआ है और टीम में एक विकेटकीपर भी है।

ऋषभ पंत बाहर

टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत पहले ही एशिया कप से बाहर हो चुके हैं। यह खिलाड़ी इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ के चौथे टेस्ट के दौरान चोटिल हो गया था। यह खिलाड़ी 6 हफ़्तों तक मैदान से बाहर रहेगा। माना जा रहा है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में भी उनका खेलना मुश्किल है। उनकी तरह, जसप्रीत बुमराह भी चोटिल हैं और उनका एशिया कप में खेलना मुश्किल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here