लाफ्टर शेफ्स 2 लोगों को खूब हंसा रहा है। शो में कुकिंग के साथ-साथ कॉमेडी का तड़का भी लगाया जा रहा है। लाफ्टर शेफ्स 2 लोगों को काफी पसंद आ रहा है, जिसकी वजह से इस शो ने टीआरपी लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। लाफ्टर शेफ्स 2 के 50 एपिसोड पूरे होने वाले हैं। जिसमें कई सेलेब्स आने वाले हैं। ये सेलेब्स खूब मस्ती करेंगे। इसमें ईशा मालवीय भी आने वाली हैं। जिन्हें देखकर अभिषेक कुमार और समर्थ जुरैल का रिएक्शन वायरल हो रहा है।
लाफ्टर शेफ्स 2 के 50वें एपिसोड का जश्न मनाया जाने वाला है। शो में पार्टी होगी। डीजे चेतस पार्टी करने आने वाले हैं। साथ ही ईशा मालवीय, श्रद्धा आर्या, देबिना भट्टाचार्जी भी आएंगी। जो शो में आते ही खूब मस्ती करेंगी। ईशा अपने वायरल गाने नंबर वन पर डांस करेंगी। ईशा को देखकर अभिषेक कुमार और समर्थ जुरैल अवाक रह जाते हैं।
View this post on Instagram
अभिषेक और समर्थ का रिएक्शन वायरल
वीडियो में ईशा आती हैं और डांस करते हुए सभी से मिलती हैं। ईशा के आते ही उनके एक्स-बॉयफ्रेंड अभिषेक का चेहरा उतर जाता है। वह अजीबोगरीब रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। ईशा को देखते ही राहुल वैद्य समर्थ के पास जाते हैं और उनका रिएक्शन भी वायरल हो रहा है। आखिर में ईशा जाकर अभिषेक से मिलती हैं और उन्हें गले लगा लेती हैं। उस वक्त भी अभिषेक थोड़े अजीब लग रहे हैं।
फैंस ने की अभिषेक की तारीफ
लोग इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं और अभिषेक कुमार की समझदारी की तारीफ कर रहे हैं। एक ने लिखा- अभिषेक के लिए सम्मान हर दिन बढ़ रहा है… मुझे उन पर बहुत गर्व है। एक और ने लिखा- बिग बॉस के बाद अभिषेक और भी मैच्योर और समझदार हो गए हैं। बता दें कि लाफ्टर शेफ्स 2 का ग्रैंड फिनाले होने वाला है। यह शो जल्द ही खत्म हो जाएगा। लाफ्टर शेफ्स 2 में अभिषेक और समर्थ की जोड़ी को काफी पसंद किया गया है। दोनों साथ में मस्ती करते हुए खाना बनाते नजर आ रहे हैं।