Home मनोरंजन ‘संगीतकर अच्छे हैं लेकिन महान…’ ऑस्कर विनिंग सिंगर AR Rahman के बारे में...

‘संगीतकर अच्छे हैं लेकिन महान…’ ऑस्कर विनिंग सिंगर AR Rahman के बारे में ये क्या बोले गए सोनू निगम, कहीं खड़ा ना हो जाए बवाल

6
0

गॉसिप न्यूज़ डेस्क – बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने फिल्मों के लिए कई बेहतरीन गाने गाए हैं। वह अपनी बेबाकी के लिए भी चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ सिंगर्स को पद्मश्री पुरस्कार न मिलने पर भी सवाल उठाए थे। इसके बाद अब उन्होंने संगीतकार एआर रहमान को लेकर कुछ ऐसा कहा है कि उनके फैंस थोड़े हैरान हैं।सोनू निगम एक पॉपुलर सिंगर के तौर पर जाने जाते हैं। वहीं एआर रहमान ने संगीतकार होने के साथ-साथ कुछ पॉपुलर गानों में अपनी आवाज दी है। इसमें रहना तू, तेरे बिना, ख्वाजा मेरे ख्वाजा जैसे गाने शामिल हैं। सोनू और एआर रहमान साल 1990 से ही साथ काम करते नजर आ रहे हैं। जब आप किसी के साथ लंबे समय तक काम करते हैं तो आप उसके बारे में और करीब से जान पाते हैं। हाल ही में सोनू ने एक इंटरव्यू में खुलकर बताया है कि एआर रहमान अच्छे सिंगर क्यों नहीं हैं।

एआर रहमान को अच्छा सिंगर नहीं मानते सोनू निगम
अपनी आवाज से लोगों के दिलों पर राज करने वाले सोनू निगम ने 02 इंडिया को दिए इंटरव्यू में एआर रहमान के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि रहमान बिल्कुल भी प्रशिक्षित गायक नहीं हैं, लेकिन उनकी आवाज का लहजा बहुत अच्छा है। उनका कहना है कि एआर रहमान खुद भी उनसे सहमत होंगे और मानेंगे कि वह महान गायक नहीं हैं।

.
सोनू निगम ने अपनी बात को स्पष्ट करते हुए कहा, ‘जाहिर है एआर रहमान प्रशिक्षित गायक नहीं हैं। उनका लहजा अच्छा है, वह खुद कभी खुद को महान गायक नहीं कहेंगे, तो इस बारे में हम क्या कह सकते हैं। वह निश्चित रूप से एक महान संगीतकार हैं और इस वजह से वह हमेशा सुर में रहते हैं। संगीत से जुड़े लोगों के लिए सुर में रहना एक महत्वपूर्ण बात है। अगर कोई सुर में नहीं है तो उसकी आवाज का कोई मतलब नहीं है। गायक ने आगे कहा, उनकी आवाज भले ही अच्छी न हो, लेकिन वह हमेशा सुर में रहते हैं, क्योंकि वह एआर रहमान हैं।’

.
सोनू ने लिखा है रहमान के इस गाने का एक हिस्सा
रहमान की गायकी के बारे में बात करते हुए सोनू निगम ने एक घटना को याद किया। गायक ने बताया कि उन्होंने रहमान की अनुमति से फिल्म जोधा अकबर के गाने इन लम्हों का एक छोटा सा हिस्सा लिखा है। जब सोनू ने उस गाने का एक छोटा सा हिस्सा लिखा तो रहमान को वह पसंद आया और उसे गाने में जोड़ दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here