Home मनोरंजन संजय कपूर का आखिरी पोस्ट वायरल, मौत से कुछ घंटे पहले थे...

संजय कपूर का आखिरी पोस्ट वायरल, मौत से कुछ घंटे पहले थे बेहद दुखी, ट्वीट में कही थी ये बात

1
0

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति और व्यवसायी संजय कपूर का निधन हो गया है। यह दुखद घटना इंग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में हुई, जहां वे पोलो खेल रहे थे। खेल के दौरान संजय अचानक मैदान पर गिर पड़े। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। संजय कपूर जाने-माने उद्योगपति थे और पोलो के खेल के बहुत शौकीन थे। उनके अचानक चले जाने से उनके परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों को बड़ा झटका लगा है। आपको बता दें कि संजय कपूर 53 साल के थे।

मृत्यु से पहले किया था यह ट्वीट

संजय कपूर का एक ट्वीट भी अब वायरल हो रहा है, जो उन्होंने अपनी मृत्यु से कुछ घंटे पहले किया था। उनका ट्वीट अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान के लिए था। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, “अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुखद खबर। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं। भगवान उन्हें इस कठिन समय में सहारा दें”।

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर थे

आपको बता दें कि संजय कपूर बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति थे। करिश्मा कपूर और संजय कपूर ने 2003 में शादी की थी। इस शादी से उनके दो बच्चे- बेटी समायरा और बेटा कियान हैं। हालांकि, शादी के कुछ सालों बाद ही दोनों के रिश्ते में दूरियां आ गईं और 2014 में करिश्मा ने तलाक की अर्जी दाखिल कर दी। 2016 में उनका तलाक हो गया। तलाक के समय करिश्मा ने संजय पर मानसिक और भावनात्मक प्रताड़ना समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे। यह मामला काफी समय तक मीडिया में छाया रहा।

दूसरी शादी प्रिया सचदेव से की

करिश्मा से शादी करने के बाद संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से शादी की। संजय की मौत की खबर सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर दुख जता रहे हैं। फिलहाल करिश्मा कपूर की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। आपको बता दें कि करिश्मा और संजय अलग हो चुके थे, लेकिन संजय अक्सर अपने बच्चों से मिलते रहते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here