शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार सपाट खुले। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स मामूली गिरावट के साथ 81,354.85 अंक पर खुला। गिरावट के दौरान सेंसेक्स 81,323.20 अंक तक पहुंचा। पिछले दिन यह 81,361.87 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार खुलते ही सेंसेक्स में उछाल आया और एक समय 250 अंक उछलकर 81,651.30 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह निफ्टी भी गिरावट के साथ 24,787.65 अंक पर खुला। गिरावट के दौरान यह 24,783.65 अंक तक पहुंचा था। पिछले दिन निफ्टी 24,824.75 अंक पर बंद हुआ था। हालांकि, आज निफ्टी में गिरावट के बाद उछाल आया और यह 24,881.50 अंक पर पहुंच गया। इस बीच, शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे की बढ़त के साथ 86.58 पर पहुंच गया।