एथनिक आउटफिट को स्टाइल करना हर महिला को पसंद होता है। ऐसे में कई महिलाएं तरह-तरह के आउटफिट की तलाश करती हैं। वहीं, अगर आप कुर्ती स्टाइल के बारे में सोच रही हैं और कुर्ती में नया टच पाना चाहती हैं तो आप शॉर्ट कुर्ती पहन सकती हैं। इस तरह की कुर्ती आप ऑफिस जाते समय पहन सकती हैं। वहीं, मॉडर्न लुक पाने के लिए भी यह कुर्ती बेस्ट है।
3 मॉडर्न शॉर्ट कुर्ती डिज़ाइन
नया लुक पाने के लिए आप इस लेख में दिखाए गए 3 शॉर्ट कुर्तियों के डिज़ाइन ट्राई कर सकती हैं और इस कुर्ती में आपका लुक खूबसूरत लगेगा।
प्रिंटेड कुर्ती
अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए आप इस तरह की प्रिंटेड कुर्ती पहन सकती हैं। इस कुर्ती में आपका लुक क्लासी लगेगा और आप इसमें खूबसूरत भी लगेंगी। यह प्रिंटेड कुर्ती आपको मार्केट में या ऑनलाइन 200 से 300 रुपए में मिल जाएगी।
इस कुर्ती में स्टाइलिश लुक पाने के लिए आप लॉन्ग इयररिंग्स पहन सकती हैं।
जियोमेट्रिक प्रिंट कुर्ती
आप इस जियोमेट्रिक प्रिंट कुर्ती को अपने ऑफिस के दोस्तों के साथ घूमते समय पहन सकती हैं। यह कुर्ती जियोमेट्रिक प्रिंट में है और आपके लुक को खूबसूरत बनाएगी। आप इस कुर्ती को ऑनलाइन या ऑफलाइन 400 रुपये में खरीद सकती हैं।
आप इस कुर्ती के साथ सिंपल मिरर वर्क ज्वेलरी पहन सकती हैं और फुटवियर में फ्लैट्स पहन सकती हैं।
एम्ब्रॉयडरी वर्क कुर्ती
आप मॉडर्न लुक के लिए एम्ब्रॉयडरी वर्क कुर्ती भी स्टाइल कर सकती हैं। इस कुर्ती में एम्ब्रॉयडरी वर्क है और यह काम इस आउटफिट के गले और स्लीव्स में किया गया है। आप इस कुर्ती को ऑफिस स्टाइल के लिए सस्ते दाम में खरीद सकती हैं जिसकी कीमत आपको 300 रुपये पड़ेगी।
आप इस कुर्ती के साथ पर्ल वर्क इयररिंग्स और फ्लैट्स पहन सकती हैं।







