टेक न्यूज़ डेस्क – कपड़े धोने के लिए ज़्यादातर लोग वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। आज हम आपको ऐसी वॉशिंग मशीन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें हीटर लगा होता है. इन्हें इनबिल्ट हीटर वॉशिंग मशीन कहते हैं। यह एक ऐसी वॉशिंग मशीन है, जिसमें पानी गर्म करने के लिए हीटर लगा होता है। यह हीटर कपड़े धोते समय पानी को एक निश्चित तापमान पर गर्म रखता है, जिससे कपड़े बेहतर तरीके से साफ होते हैं और जिद्दी दाग आसानी से निकल जाते हैं। आइए आपको सबसे अच्छी इनबिल्ट हीटर वॉशिंग मशीन के बारे में बताते हैं।
व्हर्लपूल 8 Kg 5 स्टार स्टेनवॉश रॉयल प्लस वॉशिंग मशीन
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम व्हर्लपूल की वॉशिंग मशीन का है। यह एक ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन है, जो इनबिल्ट हीटर के साथ आती है। यह 8 Kg की क्षमता वाली 5 स्टार रेटेड वॉशिंग मशीन है. आप इसे Amazon से 18,990 रुपये में खरीद सकते हैं।
सैमसंग 12 kg, 5star, AI Ecobubble, इनबिल्ट हीटर वॉशिंग मशीन
यह सैमसंग की एक पूरी तरह से ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन है जो 12 kg की क्षमता के साथ आती है. इसमें कई एडवांस्ड फीचर्स हैं. इसमें वाई-फाई, इनबिल्ट हीटर, डिजिटल इनवर्टर आदि हैं। इसकी कीमत 46,990 रुपये है। आप इसे Amazon से खरीद सकते हैं।
LG 9.0 Kg, 5 स्टार, AI डायरेक्ट ड्राइव टेक्नोलॉजी वॉशिंग मशीन
यह 9 Kg की क्षमता वाली टॉप लोडिंग वॉशिंग मशीन है। इसमें AI डायरेक्ट ड्राइव टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसमें इनवर्टर, चाइल्ड लॉक और इनबिल्ट हीटर भी है। आप इसे Amazon से 27,990 रुपये में खरीद सकते हैं।
Panasonic 7 kg 5 स्टार वॉशिंग मशीन बिल्ट-इन हीटर के साथ
Panasonic की यह वॉशिंग मशीन इनबिल्ट हीटर के साथ भी आती है। इसके साथ ही चाइल्ड लॉक, LED डिस्प्ले के साथ कई अन्य फीचर्स भी दिए गए हैं। इसकी क्षमता 7 kg है। इसकी MRP 27,990 है। आप इसे Amazon से खरीद सकते हैं।
Voltas Beko टॉप लोडिंग वॉशिंग मशीन
यह पूरी तरह से ऑटोमैटिक टॉप लोडिंग वॉशिंग मशीन है, जो 10 Kg की क्षमता के साथ आती है। इसमें इनबिल्ट हीटर भी है। आप इसे Amazon से ऑर्डर कर सकते हैं। इसकी कीमत 19,490 रुपए है।