Home खेल साउथ अफ्रीका की कप्तानी अब इस भारतीय के हवाले, जिम्बाब्वे के खिलाफ...

साउथ अफ्रीका की कप्तानी अब इस भारतीय के हवाले, जिम्बाब्वे के खिलाफ राम नाम लेकर उडा देगा गर्दा

1
0

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। केशव महाराज की अगुआई में दक्षिण अफ्रीका विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के नए चक्र की शुरुआत करेगा। हाल ही में डब्ल्यूटीसी चैंपियन बने दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा चोटिल हो गए हैं। इसके चलते वह जिम्बाब्वे के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। सीरीज की शुरुआत 28 जून से बुलावायो में होगी।

वहीं, टी20 ट्राई सीरीज (जिम्बाब्वे, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका) के लिए रासी वैन डेर डुसेन को दक्षिण अफ्रीका का कप्तान नियुक्त किया गया है। 14 से 26 जुलाई तक हरारे में होने वाली सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका ने चार नए चेहरों को मौका दिया है, जिसमें रुबिन हरमन और लुआन-ड्रे प्रीटोरियस जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। श्रीलंकाई टीम भी अगस्त-सितंबर में जिम्बाब्वे का दौरा करेगी, जिसमें दो वनडे और 3 टी20 मैच शामिल होंगे। दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच आखिरी टेस्ट मैच 2017 में खेला गया था, जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने पारी और 120 रन से जीत दर्ज की थी।

साउथ अफ्रीका की कप्तानी अब इस भारतीय के हवाले, जिम्बाब्वे के खिलाफ राम नाम लेकर उडा देगा गर्दा

केशव महाराज भारतीय मूल के हैं

जिम्बाब्वे के खिलाफ शुरू हो रही सीरीज में दक्षिण अफ्रीका की अगुआई करने वाले केशव महाराज भारतीय मूल के हैं। उनके पूर्वज 1874 में दक्षिण अफ्रीका आए थे। केशव महाराज का जन्म डरबन में हुआ और उनकी उम्र 35 साल है। आपको बता दें कि केशव रामजी और हनुमानजी के बहुत बड़े भक्त हैं। महाराज ने दक्षिण अफ्रीका के लिए अब तक 58 टेस्ट, 48 वनडे और 39 टी20 मैच खेले हैं। महाराज ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के साथ लॉर्ड्स में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का खिताब जीता था।

सीरीज के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं- दक्षिण अफ्रीका: केशव महाराज (कप्तान), डेविड बेडिंघम, मैथ्यू ब्रिट्जके, डेवाल्ड ब्रूइस, कॉर्बिन बॉश, टोनी डी जोरजी, जुबैर हमजा, क्वेना एमफाका, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, लेसेगो सेनोक्वेन, प्रेनेलन सुब्रियन, काइल वॉर्न और कोडी यूसुफ।

जिम्बाब्वे: क्रेग इरविन (कप्तान), ब्रायन बेनेट, तनाका चिवांगा, ट्रेवर ग्वांडू, ताकुदज़्वानाशे काइतानो, क्लाइव मदांडे, वेस्ले मधवारे, विंसेंट मासेकेसा, वेलिंगटन मसाकाद्जा, प्रिंस मसवाउरे, कुंडाई माटीगिमु, ब्लेसिंग मुजाराबानी, नजरबानी, नजरबानी, समाचार, समाचार। वेल्च, सीन विलियम्स।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here