Home खेल साउथ अफ्रीका बन गया चोकर्स से चैंपियन, WTC फाइनल जीतकर रच दिया...

साउथ अफ्रीका बन गया चोकर्स से चैंपियन, WTC फाइनल जीतकर रच दिया इतिहास, सालों बाद ICC ट्रॉफी हुई नसीब

1
0

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2025 में नया इतिहास रच दिया गया है। साउथ अफ्रीका ने लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 ​​का खिताब अपने नाम कर लिया। इस तरह साउथ अफ्रीका WTC का खिताब जीतने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले न्यूजीलैंड (2021) और ऑस्ट्रेलिया (2025) ने यह खिताब जीता था। पहली पारी में महज 138 रन पर ऑलआउट होने वाली साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में शानदार वापसी की और चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया द्वारा दिए गए 282 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया। साउथ अफ्रीका की इस ऐतिहासिक जीत में ओपनर एडेन मार्करम की अहम भूमिका रही जिन्होंने शानदार शतक लगाया। मार्करम को कप्तान टेम्बा बावुमा का पूरा साथ मिला। हालांकि, बावुमा 66 रन बनाकर पवेलियन लौट गए लेकिन तब तक मैच साउथ अफ्रीका के पक्ष में जा चुका था।

27 साल बाद ICC फाइनल में चखा जीत
WTC के रूप में साउथ अफ्रीका का यह दूसरा ICC खिताब है। इसके साथ ही टेम्बा बावुमा की टीम ने आखिरकार 27 साल का सूखा खत्म कर दिया। दक्षिण अफ्रीकी टीम ने इससे पहले 1998 में पहली बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। यह दक्षिण अफ्रीका की पहली आईसीसी ट्रॉफी थी। इसके बाद अफ्रीकी टीम को अपना दूसरा आईसीसी खिताब जीतने में 27 साल का लंबा समय लग गया। आपको जानकर हैरानी होगी कि 2 आईसीसी खिताबों के बीच यह सबसे लंबा अंतराल है। इससे पहले यह उपलब्धि वेस्टइंडीज के नाम थी। वेस्टइंडीज ने 25 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी पर कब्जा किया था।

साउथ अफ्रीका बन गया चोकर्स से चैंपियन, WTC फाइनल जीतकर रच दिया इतिहास, सालों बाद ICC ट्रॉफी हुई नसीब

दो ICC खिताबों के बीच सबसे लंबा अंतराल
दक्षिण अफ्रीका – 27 साल (CT 1998 – WTC 2025)
वेस्टइंडीज – 25 साल (ODI WC 1979 – CT 2004)
न्यूजीलैंड – 21 साल (CT 2000 – WTC 2021)
भारत – 19 साल (ODI WC 1983 – CT 2002)
पाकिस्तान – 17 साल (ODI WC 1992 – T20 WC 2009)

WTC फाइनल 2025 में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 212 रनों पर समाप्त हुई। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली पारी में सिर्फ 138 रनों पर आउट हो गई। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 207 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका को 282 रनों का लक्ष्य दिया। दक्षिण अफ्रीका ने चौथे दिन 5 विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। एडेन मार्करम ने 136 रनों की शानदार पारी खेली। टेम्बा बावुमा ने 66 रन बनाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here