Home मनोरंजन सिनेमाघरों के बाद Pushpa 2 ने OTT पर उड़ाया गर्दा, 6 दिनों में...

सिनेमाघरों के बाद Pushpa 2 ने OTT पर उड़ाया गर्दा, 6 दिनों में ही बना दिया ऐसा रिकॉर्ड देखकर जल-भुन जाएगा बॉलीवुड

17
0

टॉलीवुड न्यूज़ डेस्क – साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा 2: दो रूल’ इस समय ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर छाई हुई है। इतना ही नहीं महज 4 दिनों के अंदर इस फिल्म ने नया रिकॉर्ड बना लिया है। पिछले साल 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई पुष्पा 2 ने पहले ही सिनेमाघरों में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यह हिंदी सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है, जिसने दुनियाभर में 1741 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है। अब अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 ने ओटीटी पर कमाल दिखाया है।

पुष्पा 2 ने ओटीटी पर बनाया रिकॉर्ड
पुष्पा 2 नेटफ्लिक्स पर 30 जनवरी को रिलीज हुई थी। 5 दिन बाद भी यह फिल्म दुनियाभर के स्तर पर ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है। सुकुमार के निर्देशन में बनी पुष्पा 2 5.8 मिलियन व्यूज के साथ लगातार ग्लोबल नॉन-इंग्लिश कैटेगरी में दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है। ऐसा करने वाली यह पहली हिंदी फिल्म बन गई है। पुष्पा 2 से पहले बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया था। दुनियाभर में नेटफ्लिक्स पर ‘एनिमल’ नंबर 4 पर ट्रेंड कर रही थी। अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 को रीलोडेड वर्जन के साथ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया है। इससे पहले मेकर्स ने फिल्म का रीलोडेड वर्जन भी सिनेमाघरों में रिलीज किया था, जिसके बाद पुष्पा 2 की अवधि 3 घंटे 44 मिनट हो गई है। 23 मिनट के रीलोडेड वर्जन के साथ पुष्पा 2 को नेटफ्लिक्स पर देखकर फैन्स भी काफी खुश हैं।

.
पुष्पा 2 का कुल कलेक्शन
पुष्पा 2 ने रिलीज के पहले ही दिन साबित कर दिया कि यह लंबी रेस का घोड़ा होगी। इसका असर बॉक्स ऑफिस पर भी देखने को मिला है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक पुष्पा 2 ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल 1233.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जबकि दुनियाभर में इस फिल्म ने 1741.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। अल्लू अर्जुन की इस फिल्म ने हिंदी सिनेमा के 100 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और ‘आरआरआर’, ‘केजीएफ 2’, ‘बाहुबली 2’ और ‘दंगल’ जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here