हॉलीवुड न्यूज़ डेस्क – कुछ फिल्में जिंदगी से भी बड़ी होती हैं। उन्हें देखकर आप कभी नहीं थकते। आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताएंगे जो सालों पहले रिलीज हुई थी। लेकिन आज तक कोई भी इसका रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया है। 2009 में आई यह फिल्म दुनिया की इकलौती ऐसी फिल्म है जिसने इतनी कमाई की कि आज भी यह करेंसी छापने के मामले में नंबर 1 है। तो चलिए आपको इस फिल्म के बारे में बताते हैं।
सबसे महंगी फिल्म
2 घंटे 42 मिनट की यह फिल्म 2009 में रिलीज हुई थी। जेम्स कैमरून के निर्देशन में बनी इस फिल्म को 3डी में देखने के लिए लोग थिएटर के बाहर लाइन में खड़े रहते थे। ऐसा इसलिए क्योंकि इस फिल्म में ऐसा जादू था कि यह आपको एक ऐसी दुनिया में ले जाती थी जिसे देखने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते थे।
अवतार की कहानी क्या है
इस फिल्म का नाम ‘अवतार’ है। ‘अवतार’ की कहानी साल 2154 की है। धरती से कुछ प्रकाश वर्ष दूर पेंडोरा नाम का एक ग्रह है। धरती के लोगों के इरादे अच्छे नहीं हैं। वे पेंडोरा से कुछ जानकारी जुटाना चाहते हैं और उसकी बहुमूल्य संपत्ति छीनना चाहते हैं. लेकिन स्थानीय निवासी उनकी राह में रोड़ा बनते हैं। वे उन्हें ब्लू मंकी कहते हैं। हालांकि उन्हें नावी कहा जाता है। लेकिन इंसान उन्हें खुद से पिछड़ा मानते हैं।
इसे बनाने में पानी की तरह पैसा बहाया गया
इंसानों और नावी के डीएनए को मिलाकर एक बॉडी बनाई गई है जिसे फिल्म में अवतार नाम दिया गया है। जैक सुली का यह अवतार पेंडोरा में फंस जाता है। वह वहां के लोगों से गहरी दोस्ती करता है। इतना ही नहीं, उसे वहां प्यार भी हो जाता है। इसके साथ ही वह वहां की दुनिया को अपनी आंखों से देखता है।
कमाई 24 हजार करोड़
लेकिन जब उसे इंसानों के खतरनाक इरादों के बारे में पता चलता है तो वह पेंडोरा की तरफ से लड़ता है और उन्हें बचाता है। 2009 में आई इस फिल्म को बनाने में करीब 237 मिलियन डॉलर यानी 1,963 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। जबकि फिल्म ने 24 हजार करोड़ का कलेक्शन किया था. इतना ही नहीं इस फिल्म ने 39 दिनों के अंदर ‘टाइटैनिक’ का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया था। इसके साथ ही ये फिल्म 2009 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। लोग आज भी इस फिल्म को देखना पसंद करते हैं। रेटिंग की बात करें तो इस फिल्म को IMDb पर 7.9 की जबरदस्त रेटिंग मिली है।