Home लाइफ स्टाइल सिर्फ 2-3 घंटे के काम से हाउसवाइफ हर रोज़ कमा सकती है...

सिर्फ 2-3 घंटे के काम से हाउसवाइफ हर रोज़ कमा सकती है हजारों रूपए, वायरल क्लिप में देखे वो 10 छोटे काम बन सकते हैं बड़ा सहारा

3
0

गृहणियां घर के कामों में इतनी उलझी रहती हैं कि वे अपनी आर्थिक मजबूती के बारे में सोच ही नहीं पातीं। हालांकि, बदलते वक्त के साथ नए अवसर खुल गए हैं। इसका फायदा उठाकर घर पर रहने वाली महिलाएं कुछ घंटे काम करके आसानी से हजारों रुपये कमा सकती हैं। इसके लिए उन्हें घर से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हम गृहणियों के लिए 10 ऐसे काम बता रहे हैं जिन्हें वे घर बैठे कर सकती हैं।

1. टिफिन सर्विस

बढ़ते शहरीकरण के कारण घर के खाने की मांग तेजी से बढ़ी है। गृहणियां टिफिन सर्विस खोलकर अच्छी खासी कमाई कर सकती हैं। अगर आप किसी सोसाइटी या उसके आसपास रहती हैं तो यह काम जल्दी अच्छी कमाई करा सकता है। शुरुआत में यह काम थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन जैसे-जैसे लोगों की संख्या बढ़ती जाएगी, कमाई बढ़ती जाएगी।

2. ब्यूटी पार्लर
ब्यूटी पार्लर का काम तेजी से बढ़ा है। ऐसे में अगर आप गृहिणी हैं तो घर के अंदर ही ब्यूटी पार्लर का काम शुरू कर सकती हैं। अगर आपको ब्यूटी पार्लर चलाना नहीं आता तो आप पास के ब्यूटी पार्लर में कुछ महीने बिताकर इसे सीख सकती हैं। शादियों के सीजन में आप ब्यूटी पार्लर से अच्छी खासी कमाई कर सकती हैं।

3. कंप्यूटर सिखाकर
अगर आपको कंप्यूटर के बारे में अच्छी जानकारी है तो आप लोगों को कंप्यूटर सिखा सकती हैं। यह काम आप बड़े शहरों के साथ-साथ छोटे शहरों में भी कर सकती हैं। कंप्यूटर की बढ़ती जरूरत को देखते हुए हर उम्र के लोग कंप्यूटर सीख रहे हैं।

4. योगा क्लास
आजकल योग करना और सीखना काफी डिमांड में है। बदलती लाइफस्टाइल के चलते लोग अपनी सेहत पर ज्यादा ध्यान देने लगे हैं। अगर आपको भी योगा के बारे में अच्छी जानकारी है तो आप लोगों को योगा क्लास दे सकती हैं। इस काम को करने के लिए सेंटर खोलना जरूरी नहीं है। आप अपने घर में ही यह काम शुरू कर सकती हैं। आप ऑनलाइन योगा क्लास लगाकर भी पैसे कमा सकती हैं।

5. ट्यूशन पढ़ाना
अगर आप पढ़ी-लिखी हैं और पढ़ाने में आपकी रुचि है तो आप घर बैठे ट्यूशन क्लास लेकर अच्छी खासी कमाई कर सकती हैं। आप अपने आसपास के बच्चों को रोजाना 3 से 4 घंटे पढ़ाकर हजारों रुपये महीने कमा सकती हैं। कोरोना के बाद आप यह काम ऑनलाइन भी कर सकते हैं।

6. चूड़ी का व्यवसाय
गृहिणी चूड़ी का व्यवसाय शुरू कर सकती हैं। शहर से लेकर गांव तक चूड़ियों की मांग रहती है। गांवों में अक्सर चूड़ियों की दुकानें नहीं होती हैं, जिसके कारण वहां की महिलाओं को चूड़ियां खरीदने के लिए शहर जाना पड़ता है, जिससे उनका काफी समय भी बर्बाद होता है।

7. फ्रीलांसिंग राइटिंग
जरूरी नहीं है कि ऑफिस में आठ घंटे काम करने के बाद ही पैसे कमाए जाएं। अगर आपमें पढ़ने-लिखने का हुनर ​​है, तो आप घर बैठे पैसे कमा सकते हैं। आप घर बैठे किसी वेबसाइट, अखबार या कंटेंट कंपनी के लिए आर्टिकल लिख सकते हैं। इसके अलावा आप ट्रांसलेशन का काम भी कर सकते हैं।

8. सिलाई का काम
अगर आपको सिलाई का काम आता है, तो पैसे कमाने का यह तरीका महिलाओं के लिए सबसे अच्छा है। आप सूट, कुर्ती, ब्लाउज जैसे अलग-अलग तरह के कपड़े सिलकर अच्छी कमाई कर सकती हैं। आप लोगों को सिलाई सिखाकर भी अच्छा खासा पैसा कमा सकती हैं।

9. यूट्यूबर
अगर आप कैमरा फ्रेंडली हैं, किसी भी चीज की अच्छी जानकारी रखते हैं या किसी भी विषय पर लगातार दिलचस्प वीडियो बना सकते हैं, तो पैसे कमाने का यह तरीका भी बहुत बढ़िया है। आजकल यह बहुत मशहूर हो रहा है। ऐसी कई महिलाएं हैं जो अलग-अलग विषयों पर यूट्यूब वीडियो बनाकर हर महीने हजारों रुपये कमा रही हैं।

10. ऑनलाइन सर्वे
हाल के दिनों में ऑनलाइन सर्वे जॉब की मांग बहुत तेजी से बढ़ रही है। इसके तहत सर्वे कंपनियां किसी उत्पाद या सेवा के लिए यूजर्स को डेटा वर्क देती हैं। इस जॉब की सबसे अच्छी खासियत यह है कि इस सर्वे के लिए आपको कोई निवेश नहीं करना पड़ता और कंपनी अच्छी रकम देती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here