Home मनोरंजन सिर्फ 42 साल में ही सिमट गई लाजवाब फिटनेस और बला की...

सिर्फ 42 साल में ही सिमट गई लाजवाब फिटनेस और बला की खूबसूरत अभिनेत्री की जिंदगी, पोस्टमार्टम के लिए शव अस्पताल भेजा गया

1
0

बॉलीवुड अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का बीती रात निधन हो गया। रात करीब डेढ़ बजे शेफाली को सीने में दर्द हुआ और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिटनेस की दीवानी और खूबसूरत शरीर की मालकिन शेफाली की मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। इतनी फिटनेस के बाद भी हार्ट अटैक जैसी जानलेवा बीमारी की खबर सुनकर लोग भी सदमे में हैं। शेफाली की मौत की खबर सुनकर बॉलीवुड सितारे भी सदमे में हैं और पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। शेफाली के पति पराग त्यागी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वह कार में बैठे गम के सागर में डूबते नजर आ रहे हैं।

शेफाली की मौत से इंडस्ट्री स्तब्ध

शेफाली की मौत की खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया। फिल्मी दुनिया के सितारों ने भी महज 42 साल की उम्र में हुई मौत पर अपना दुख जताया है। उन्होंने शेफाली के पति पराग और उनके परिवार को सांत्वना देते हुए आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की। टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने शेफाली की मौत पर हैरानी जताते हुए एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है। दिव्यांका ने लिखा, ‘मुझे यकीन नहीं हो रहा कि शेफाली 42 साल की उम्र में इस दुनिया को छोड़कर चली गई। आप बहुत जल्दी चली गईं। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।’ एक और टीवी एक्टर एली गोनी ने भी शेफाली की मौत पर दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह ने इंस्टाग्राम पर शेफाली की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘मैं बेहद सदमे में हूं और दुखी हूं। हमारी प्यारी कलाकार शेफाली जरीवाला अब हमारे बीच नहीं रहीं।’

फिल्मों, टीवी और रियलिटी शो में किया काम

शेफाली जरीवाला को साल 2022 में म्यूजिक वीडियो कांटा लगा से शोहरत मिली थी। इस गाने ने शेफाली को रातों-रात स्टार बना दिया था। इसके बाद शेफाली ने साल 2004 में फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ में भी काम किया। इसके बाद शेफाली ग्लैमर की दुनिया में काम करती रहीं और वाहवाही बटोरीं।

शेफाली ने कई टीवी सीरियल में भी काम किया है। इसके साथ ही वह रियलिटी शो बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं। शेफाली ने 2004 में म्यूजिक कंपोजर जोड़ी मीत ब्रदर्स के सिंगर हरमीत सिंह से शादी की थी। लेकिन शेफाली इस शादी में खुश नहीं रह सकीं और कुछ समय बाद ही तलाक ले लिया। इसके बाद शेफाली की दोस्ती टीवी जगत के हैंडसम और हंक एक्टर पराग त्यागी से हुई। उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और उन्होंने 2014 में शादी कर ली। इसके बाद दोनों मुंबई में खुशी-खुशी रहने लगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here