बिज़नेस न्यूज़ डेस्क – फेडरल बैंक ने अपने करोड़ों ग्राहकों को तोहफा दिया है। बैंक ने हाल ही में अपने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। ये नई दरें 3 करोड़ रुपये से कम की राशि की FD पर लागू होंगी। ये नई FD दरें 10 जनवरी, 2025 से लागू हो गई हैं। फेडरल बैंक आम नागरिकों (60 साल से कम उम्र) को 3% से 8% तक की ब्याज दरें दे रहा है। ये दरें 7 दिन से लेकर 5 साल या उससे ज़्यादा की अवधि वाली FD के लिए हैं।
पीरियड | 3 करोड़ रुपये तक की FD – आम जनता | 3 करोड़ रुपये तक की FD – सीनियर सिटीजन |
---|---|---|
7 दिन से 29 दिन तक | 3.00% | 3.50% |
30 दिन से 45 दिन | 3.50% | 4% |
46 दिन से 180 दिन | 5.50% | 6% |
181 दिन | 6.50% | 7.00% |
182 दिन से 270 दिन से कम | 6.25% | 6.75% |
271 दिन से 1 साल | 6.50% | 7% |
1 साल | 7% | 7.50% |
1 वर्ष से 399 दिन | 7.25% | 7.30% |
400 दिन | 7.35% | 7.85% |
401 दिन से 443 दिन | 7.25% | 7.75% |
444 दिन | 7.50% | 8% |
445 दिन से 2 साल | 7.25% | 7.75% |
2 साल से 776 दिन | 7.15% | 7.65% |
777 दिन | 7.40% | 7.90% |
778 दिन से 3 साल से कम | 7.15% | 7.65% |
3 साल से 50 महीने से कम | 7.10% | 7.60% |
50 महीने | 7.40% | 7.90% |
50 महीने से अधिक से लेकर 5 साल से कम तक | 7.10% | 7.60% |
5 साल | 7.10% | 7.75% |
5 साल और उससे अधिक | 6.60% | 7.25% |
फेडरल बैंक FD पर सबसे ज़्यादा 8% ब्याज दे रहा है
फेडरल बैंक की सबसे ज़्यादा ब्याज दर 444 दिन की FD पर है। इस पर आम लोगों को 7.50 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 8 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है। बैंक की ये FD आपको कम समय में अमीर बना सकती है।
फेडरल बैंक FD पर संशोधित ब्याज दरें
60 साल या उससे ज़्यादा उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैंक 3.5% से 8% तक ब्याज देगा। वरिष्ठ नागरिकों को 444 दिनों की FD पर सबसे ज्यादा 8% ब्याज मिल रहा है। 400 दिनों की FD पर सिर्फ 7.85% ब्याज मिलेगा। बैंक की इन नई ब्याज दरों से निवेशकों को FD पर बेहतर रिटर्न मिलेगा।