बॉलीवुड में ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्मों की एक नई श्रृंखला जुड़ने जा रही है, जिसका नाम ‘केसरी वीर: द लीजेंड ऑफ सोमनाथ’ है। फिल्म का दमदार ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया और इसकी हर झलक भारतीय इतिहास की वीरता, आस्था और बलिदान की गाथा को जीवंत कर देती है। इस फिल्म में सुनील शेट्टी, सूरज पंचोली और विवेक ओबेरॉय मुख्य भूमिका में होंगे।
ट्रेलर में दिखी पराक्रम की झलक
” style=”border: 0px; overflow: hidden”” style=”border: 0px; overflow: hidden;” width=”640″>
ट्रेलर की शुरुआत एक अद्भुत शिवलिंग दृश्य से होती है, जो फिल्म की धार्मिक और ऐतिहासिक प्रकृति की गहराई को दर्शाता है। सूरज पंचोली ने फिल्म में हमीरजी गोहिल की भूमिका निभाई है, जिन्होंने तुगलक साम्राज्य के खिलाफ सोमनाथ मंदिर की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ी थी। विवेक ओबेरॉय एक बार फिर निगेटिव रोल में नजर आ रहे हैं, जो जफर खान के रूप में पर्दे पर आतंक का चेहरा बन गए हैं। वहीं, सुनील शेट्टी वेगराजी के रूप में अपने दबंग और प्रेरक अवतार में नजर आ रहे हैं।
धर्म, आस्था और आत्म-बलिदान
यह फिल्म महज एक युद्ध की कहानी नहीं है, बल्कि यह धर्म और आस्था की रक्षा के लिए लड़े गए एक महान युद्ध का प्रतीक है। ट्रेलर में दिखाए गए संवाद, संगीत और युद्ध के दृश्य दर्शकों को 14वीं शताब्दी की उस महाकाव्य गाथा में ले जाते हैं, जहां सिर्फ तलवारें नहीं बल्कि आत्मनिर्भरता ही हथियार थी। फिल्म का उद्देश्य इतिहास की उस गुमनाम गाथा को जन-जन तक पहुंचाना है, जो अभी तक सिनेमाई रूप में सामने नहीं आई है।
सुनील शेट्टी ने शेयर किया ट्रेलर
सुनील शेट्टी ने फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, ‘धर्म की रक्षा, आस्था का संकल्प और सोमनाथ की पवित्र भूमि का गौरव – केसरी वीर का का ट्रेलर अब आपके सामने है। हर हर महादेव! यह पोस्ट कुछ ही घंटों में वायरल हो गई और दर्शकों ने सोशल मीडिया पर ट्रेलर की प्रशंसा करनी शुरू कर दी।
पाकिस्तान में नहीं होगी फिल्म रिलीज
हाल ही में कश्मीर के पहलगाम में भारतीय पर्यटकों पर हुए हमले को लेकर निर्देशक कनु चौहान ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यह फिल्म पाकिस्तान में रिलीज नहीं होगी। उनका कहना है कि ऐसे कायराना हमलों के लिए कोई बहाना नहीं है और उन्हें इस पर नैतिक रूप से कड़ा रुख अपनाना होगा।
यह फिल्म 16 मई को रिलीज होगी
‘केसरी वीर: द लीजेंड ऑफ सोमनाथ’ 16 मई 2025 को दुनिया भर में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन प्रिंस धीमान और कनु चौहान ने किया है और इसका निर्माण चव्हाण स्टूडियोज और पैनोरमा मूवीज के बैनर तले किया गया है। फिल्म में आकांक्षा शर्मा भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।